कानपुर में गूगल मैप टीम से मारपीट, कैमरा लगी गाड़ी को देखकर ग्रामीणों को हुआ शक

आदिल अहमद

कानपूर: कानपुर के साढ़ इलाके से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। यहां गूगल मैप की सर्वे टीम को ग्रामीणों ने घेर लिया और उनके साथ हाथापाई भी कर डाली। दरअसल, गांव में इन दिनों चोरी की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है, ऐसे में गांववाले हर अजनबी को शक की नज़र से देख रहे हैं।

गुरुवार को जब गूगल की टीम बिना पूर्व सूचना के गांव की गलियों का सर्वे कर रही थी, तो ग्रामीणों को लगा कि ये लोग दिन में रेकी कर रहे हैं और रात में चोरी करेंगे। टीम की गाड़ी पर लगे मूविंग कैमरे को देखकर ग्रामीणों की आशंका और गहरी हो गई। देखते ही देखते लोग इकट्ठा हो गए और टीम से मारपीट की नौबत आ गई।

मामला पुलिस थाने पहुंचा। गूगल टीम के इंचार्ज संदीप ने कहा, ‘ग्रामीणों को गलतफहमी हुई। अगर वे हमारे कागज़ात देख लेते तो समझ जाते कि हमारे पास केंद्र और राज्य सरकार के सभी परमिट हैं।’

एसीपी कृष्ण कांत यादव ने बताया कि गूगल टीम ने पुलिस या गांव के प्रधान को पहले से सूचना नहीं दी थी। उन्होंने कहा, ‘अगर किसी भी इलाके में सर्वे करना है तो स्थानीय पुलिस और ग्राम प्रधान को पहले से बताना ज़रूरी है।’ बाद में पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया और मामला निपट गया।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *