अमरोहा में हेड कांस्टेबल गिरफ्तार, पत्नी को दहेज के लिए जलाने का आरोप

तारिक खान

डेस्क: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में दहेज प्रताड़ना का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने एक हेड कांस्टेबल को अपनी पत्नी को जिंदा जलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पीड़िता की हालत गंभीर है और वह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में जीवन के लिए संघर्ष कर रही है।

जानकारी के मुताबिक मामला डिडौली थाना क्षेत्र के नारंगपुर गांव का है। आरोपी हेड कांस्टेबल देवेंद्र, जो हाल ही में बरेली ट्रांसफर हुआ था, छुट्टी पर घर आया था। इसी दौरान उसने कथित तौर पर अपनी पत्नी पारुल पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और फरार हो गया। पुलिस ने बाद में उसे दबोच लिया।

पीड़िता पारुल स्वास्थ्य विभाग में जीएनएम (GNM) नर्स के पद पर तैनात हैं और उनकी शादी को 13 साल हो चुके हैं। दंपति के दो बच्चे भी हैं। पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि बेटी को लंबे समय से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। घटना के बाद पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के साथ उसके परिवार के पांच अन्य सदस्यों – भाई सोनू, पिता गजेश, मां अनीता, जितेंद्र और संतोष – के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मुख्य आरोपी पति पुलिस की हिरासत में है और बाकी आरोपियों की तलाश जारी है

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *