वाराणसी में मनचले की महिला ने की धुनाई, थप्पड़ों की बरसात – वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

शफी उस्मानी

वाराणसी: वाराणसी में एक महिला ने सड़क पर छेड़खानी करने वाले युवक को पकड़कर जमकर पीटा। थप्पड़ों की बारिश का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना भेलूपुर थाना क्षेत्र के तिलभांडेश्वर इलाके की है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह स्कूटी सवार युवक राह चलती महिलाओं को गलत तरीके से छू रहा था। इसी दौरान उसने एक बुर्का पहनी महिला से भी अभद्रता की। गुस्साई महिला ने परिजनों संग आरोपी की तलाश शुरू की और जब वह घर के पास मिला तो उसे पकड़कर पीटना शुरू कर दिया।

वीडियो में महिला को आरोपी को लगातार थप्पड़ मारते हुए और लोगों से उसकी हरकतें बताकर शर्मिंदा करते देखा जा सकता है। महिला कहती है, ‘जब दिखोगे तब मरेंगे, इसका वीडियो वायरल कर दो। शकल से शरीफ बनता है लेकिन लड़कियों को छेड़ता है।’

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। भेलूपुर पुलिस ने आरोपी की पहचान तनवीर अख़्तर के रूप में की और उसे गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी काशी गौरव बंसवाल के निर्देश पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मनचले को दबोच लिया।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *