ग़ज़ा के दक्षिणी हिस्से में अस्पताल पर इसराइली हमला, 15 की मौत – चार पत्रकार भी शामिल

शफी उस्मानी
डेस्क: ग़ज़ा पट्टी के दक्षिणी क्षेत्र में नासेर अस्पताल पर इसराइली हमले में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में अंतरराष्ट्रीय मीडिया से जुड़े चार पत्रकार भी शामिल हैं।
रॉयटर्स ने पुष्टि की है कि उसका कैमरामैन हुसाम अल-मसरी इस हमले में मारा गया। अन्य मृत पत्रकारों की पहचान मोहम्मद सलामेह (अल जज़ीरा), मरियम अबू दका (एसोसिएटेड प्रेस) और मुआथ अबू ताहा (एनबीसी) के रूप में हुई है।
हमास के सिविल डिफ़ेंस का कहना है कि पहले हमले में कई लोगों की जान गई और जब बचावकर्मी घटनास्थल पर पहुँचे, तभी दूसरा हमला हुआ जिसमें और हताहत हुए। फुटेज में अस्पताल परिसर से धुआँ उठता हुआ और खून से सने कपड़े दिखाते डॉक्टर को देखा जा सकता है। इसी दौरान एक और धमाका हुआ। इजरायली सेना और प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।











