उत्तराखंड में भारी बारिश से भूस्खलन, कई जिलों में तबाही – रेस्क्यू जारी

ईदुल अमीन

डेस्क: उत्तराखंड में लगातार भारी बारिश से रुद्रप्रयाग और चमोली ज़िलों में भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। प्रशासन के मुताबिक़, प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाए जा रहे हैं।

रुद्रप्रयाग के बसुकेदार क्षेत्र में कई जगहों पर मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। तालजामण में 4–5 मकानों के आंशिक नुकसान की पुष्टि हुई है, जबकि प्रभावित परिवारों को नज़दीकी स्कूल में सुरक्षित शिफ्ट किया गया है। वहीं, छेनागाढ़ क्षेत्र में आठ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। एसडीआरएफ़ और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। जखोली क्षेत्र में एक महिला की मौत की भी सूचना है।

चमोली ज़िले के देवाल ब्लॉक में भूस्खलन से एक आवासीय मकान मलबे में दब गया। उप ज़िलाधिकारी पंकज कुमार भट्ट ने बताया कि घटना में दो लोग लापता हैं, दो घायल हैं और 15–20 मवेशी मलबे में दब गए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन पर आपात बैठक कर अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य तेज़ करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर और टिहरी में हालात पर लगातार नज़र रखी जा रही है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *