उत्तरकाशी: बादल फटने से आब तक पांच लोगो कि मौत,100 से आधिक हताहत होने कि शंका

आदिल अहमद

डेस्क: उत्तराखंड के उत्तरकाशी ज़िले के धराली क्षेत्र में बादल फटने की घटना के बाद इलाके में भारी तबाही मची है। अब तक इस आपदा में पांच लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 100 से अधिक लोगों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल पर पुलिस, प्रशासन, एनडीआरएफ़, एसडीआरएफ़, आईटीबीपी और सेना की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। जिला आपदा कंट्रोल रूम से हालात की लगातार निगरानी की जा रही है।

उत्तरकाशी पुलिस के अनुसार, हर्षिल और धराली क्षेत्रों में रेस्क्यू अभियान तेज़ी से चलाया जा रहा है। अब तक कुल 135 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया है। इनमें गंगोत्री की दिशा से लगभग 100 और हर्षिल आर्मी गेट क्षेत्र से 35 लोगों को रेस्क्यू किया गया।

पुलिस ने जानकारी दी कि धराली क्षेत्र में एक और शव बरामद किया गया है। जिला अधिकारी प्रशांत आर्य और पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल आपदा प्रभावित इलाकों में खुद मोर्चा संभाले हुए हैं और स्थिति पर पैनी नज़र बनाए हुए हैं। अतिरिक्त राहत दलों को भी मौके पर भेजा जा रहा है ताकि राहत कार्यों में तेजी लाई जा सके।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *