NH30 बाईपास के पास हुआ भीषण सड़क हादसा, दो मरे

मदद में तत्काल पहुंची सेवा का जुनून की टीम व जेबीगंज पुलिस

फारूख हुसैन 

लखीमपुर खीरी। कोतवाली पसगवां क्षेत्र के जेबीगंज बाईपास पर दूध के कंटेनर व बाइक सवार में हुई जोरदार टक्कर, हादसे में पति पत्नी गम्भीर घायल हो गए बाइक पर चार लोग सवार थे, प्राप्त जानकारी के अनुसार पसगवां थाना क्षेत्र के गांव किशुनपुर अजीत निवासी संतोष पुत्र ईश्वरी उम्र 40 वर्ष, इनकी पत्नी निशा पत्नी संतोष उम्र 35 वर्ष, संजय पुत्र बंधू निवासी भटपुरा थाना रोजा जिला शाहजहांपुर और इनके साथ एक बच्चा आयुष उम्र 2 वर्ष बाइक पर सवार होकर मैगलगंज जा रहे थे।

उदयपुर पुल के तेज रफ्तार दूध वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें संतोष और निशा की खबर लिखे जाने तक मौत हो गई। घटना स्थल पर मदद करती दिखी सेवा का जुनून की टीम, जेबीगंज पुलिस व 112 पुलिस, दोनों गम्भीर घायलो व बच्चे को एंबुलेंस की मदद से इलाज हेतु पसगवां सीएचसी भेजा गया, दूध के कंटेनर का नम्बर यूपी 78 एचटी 1741 व बाइक नम्बर यूपी 27 बीसी 4727, फिलहाल कन्टेनर को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ कर अपने कब्जे में लिया और वही सेवा का जुनून टीम द्वारा घायलो को अग्रिम इलाज हेतु एम्बुलेंस से पसगवां भेजा गया है। जहां पर डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर शाहजहांपुर रेफर कर दिया, जिला अस्पताल शाहजहांपुर में घायल संतोष और उनकी पत्नी निशा की मौत हो गई। मौत के बाद तीनों बच्चे अनाथ हो गए जिसमे 2 बेटियां व एक बेटा है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *