एसडीएम बोले, आप अकेली नहीं हैं, पूरा प्रशासन आपके साथ है
फारूख हुसैन
लखीमपुर खीरी 20 सितंबर। ब्लॉक नकहा क्षेत्र में हाल ही में हुई नाव पलटने की घटना से प्रभावित महिला माधुरी के आंसू पोंछते हुए प्रशासन ने बड़ी राहत दी। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर एसडीएम सदर अश्विनी कुमार सिंह की अगुवाई में तहसील प्रशासन ने माधुरी को 0.253 हेक्टेयर कृषि पट्टा सौंपकर जीवन संवारने की पहल की।
गत दिवस एसडीएम अश्विनी कुमार सिंह खुद माधुरी के घर पहुंचे और उनके दुख में सहभागी होते हुए ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के स्पष्ट निर्देश हैं कि कोई भी संकटग्रस्त परिवार खुद को असहाय न समझे। “आप अकेली नहीं हैं, पूरा प्रशासन आपके साथ है,” एसडीएम ने भावुक स्वर में कहा। इसी बीच उन्होंने नौवापुर में आवंटित कृषि भूमि का पट्टा पत्र हाथों-हाथ सौंपा।
उन्होंने बताया कि कृषि भूमि का पट्टा माधुरी को आर्थिक स्वावलंबन की नई राह देने के उद्देश्य से दिया गया है ताकि वे अपनी आजीविका स्वयं चला सकें और परिवार को आत्मसम्मान के साथ संभाल सकें।
डीएम की करुणा बनी आधार
गौरतलब है कि हादसे के दिन ही डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल नकहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची थीं। वहां उन्होंने माधुरी से मिलकर उनका दर्द साझा किया था। डीएम ने उसी समय पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया और निर्देश दिए कि राहत केवल कागजों तक न सिमटे, बल्कि पीड़ित महिला को दीर्घकालिक सहारा मिले। उसी क्रम में गत दिवस एसडीएम ने प्रभावित महिला के घर जाकर भूमि पट्टा प्रदान किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…