तारिक खान
गुना, मध्य प्रदेश: एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है जिसने पूरे प्रदेश को स्तब्ध कर दिया है। गुना जिले के गणेशपुरा गाँव में एक किसान की बेरहमी से पिटाई की गई और फिर कथित तौर पर एक बीजेपी नेता ने अपनी गाड़ी (थार) से कुचल कर उसकी जान ले ली। इससे भी ज्यादा शर्मनाक बात यह है कि पिता को बचाने आईं बेटियों के साथ भी कथित तौर पर मारपीट की गई और उनके कपड़े फाड़ दिए गए।
मृतक किसान रामस्वरूप धाकड़ की गलती सिर्फ इतनी थी कि उन्होंने दबंगई के आगे झुकने से इनकार कर दिया था। जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला जमीन विवाद से जुड़ा है।
आरोप है कि स्थानीय बीजेपी नेता महेंद्र नागर (जिसे अब पार्टी ने निष्कासित कर दिया है) अपने साथियों के साथ किसान रामस्वरूप धाकड़ पर टूट पड़ा।
जब रामस्वरूप धाकड़ की बेटियां अपने पिता को बचाने के लिए दौड़ीं, तो आरोपियों ने उनके साथ भी हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं।
अंततः, रामस्वरूप धाकड़ ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
यह घटना सत्ता के मद में चूर दबंगों के आतंक को दर्शाती है। मृतक किसान की बेटियों के आंसू और न्याय की गुहार दिल चीर देने वाली है। ग्रामीणों का कहना है कि महेंद्र नागर का इलाके में आतंक था और वह छोटे किसानों को डरा-धमकाकर उनकी जमीनें औने-पौने दामों में हड़प लेता था। बताया जाता है कि लगभग 25 किसान डर के मारे अपनी जमीन बेचकर गाँव छोड़ चुके हैं।
यह घटना मध्य प्रदेश में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। एक किसान की हत्या और उसकी बेटियों के साथ हुई दरिंदगी हमें सोचने पर मजबूर करती है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…