आदिल अहमद
PNN24 न्यूज़ डेस्क: पड़ोसी देश श्रीलंका इस समय प्रकृति के सबसे क्रूरतम प्रहार का सामना कर रहा है। हिंद महासागर से उठे चक्रवाती तूफ़ान ‘दित्वाह’ (Cyclone Ditwah) ने द्वीप राष्ट्र में ऐसी भीषण तबाही मचाई है कि हर तरफ सिर्फ हाहाकार और बर्बादी का मंज़र है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, यह भयानक प्राकृतिक आपदा अब तक 123 लोगों की जान ले चुकी है, जबकि कई दर्जन लोग अभी भी लापता हैं।
‘दित्वाह’ तूफ़ान अपने साथ केवल तूफानी हवाएं ही नहीं, बल्कि रिकॉर्ड-तोड़ बारिश भी लाया, जिसने खासकर पहाड़ी और तटीय क्षेत्रों में विनाश लीला मचाई।
इस त्रासदी की सबसे बड़ी कीमत उन हजारों गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों ने चुकाई है, जिन्होंने अपने आश्रय और प्रियजनों को खो दिया है। एक विस्थापित व्यक्ति ने रोते हुए बताया, “हमारी पूरी ज़िंदगी की कमाई, घर और दुकान…सब एक झटके में पानी में बह गया। अब हमारे पास केवल आसमान है और ज़मीन पर कीचड़।”
बचाव और पुनर्वास कार्य युद्ध स्तर पर जारी है, लेकिन इस तूफ़ान ने जो घाव दिए हैं, उन्हें भरने में सालों लग सकते हैं। इस विनाशकारी तूफ़ान ने श्रीलंका की क्या हालत कर दी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…