ईदुल अमीन
डेस्क: दुबई में चल रहे प्रतिष्ठित एयर शो में बीते शुक्रवार को भारत के स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर ने न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है। इस दुःखद हादसे में विमान उड़ा रहे जांबाज पायलट, विंग कमांडर नमांश स्याल, वीरगति को प्राप्त हुए हैं। यह खबर दुबई और अंतर्राष्ट्रीय मीडिया में प्रमुखता से छाई हुई है, जिसमें स्थानीय रिपोर्ट्स में घटना का ब्यौरा और दुखद माहौल का वर्णन किया गया है।
दुबई से प्रकाशित होने वाले प्रतिष्ठित अंग्रेजी दैनिक गल्फ़ न्यूज़ ने इस घटना से जुड़ी कई रिपोर्ट्स प्रकाशित की हैं।
गल्फ़ न्यूज़ के एक रिपोर्टर घटना के समय ग्राउंड पर मौजूद थे। उनकी रिपोर्टिंग त्रासदी के क्षणों को दर्शाती है:
“अपने प्रदर्शन के लगभग तीन मिनट बाद विमान तेज़ी से ऊपर उठा लेकिन चढ़ाई के बीच में ही उसकी शक्ति जैसे अचानक कम होती दिखी और फिर वह दर्शकों के सामने खुले मैदान की ओर तेज़ी से नीचे आ गया। टक्कर की आवाज़ कानों को भेद देने वाली थी। एक पल के लिए मैं ठिठक गया।”
अन्य चश्मदीदों के बयानों में त्रासदी की गंभीरता झलकती है:
विंग कमांडर नमांश स्याल का बलिदान राष्ट्र के लिए एक गहरी क्षति है। पूरा देश इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…