बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार द्वारा मुस्लिम महिला का हिजाब उतारने के वायरल हुवे वीडियो पर बोले एसएम यासीन ‘सीएम नीतीश की कृत्य बेहद निंदनीय, उस पर ये ख़ामोशी ‘अफ़सोस-सद-अफ़सोस’

ईदुल अमीन
वाराणसी: आज कल सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक नकाबपोश मुस्लिम महिला को प्रशस्तिपत्र देते हुवे उसके हिजाब को खुद अपने हाथो से खीच कर उतारते हुवे वह दिखाई दे रहे है। नीतीश कुमार के इस हरकत पर जमकर मुस्लिम समाज में रोष है। मगर नीतीश कुमार के उन मंत्रियो जिन्होंने मुस्लिम समाज के समस्त दायित्व अपने काँधे पर उठा रखने का दावा कर रखा है। लगता है शायद कोमा में है और उनका किसी प्रकार का कोई बयांन सामने नहीं आया है।

उन्होंने कहा कि हालिया घटना बिहार की हैं। जहां एक एसा शख्स चीफ मिनिस्टर की कुर्सी पर आसीन है। जिसने नीचता की हद पार कर दी। जब उसने डाईस पर एक मुस्लिम लड़की के चेहरे की तरफ हाथ बढ़ाया और उसके हिजाब को नोचा। काश उसने वहीं डाईस पर उसकी चप्पलों से पिटाई की होती तो आज हमारा सीना गर्व से चौड़ा हो गया होता। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।’
एसएम यासीन ने कहा कि ‘लेकिन सभ्य समाज की दुहाई देने वाले किसी ग़ैरतमन्द ने आवाज़ नहीं निकाली। आज हमारा कितना नैतिक पतन हो गया है। और तो और उसके मंत्रिमंडल के किसी बेग़ैरत मंत्री ने भी आवाज़ नहीं निकाली। लानत है बिहार के एसे मुस्लिम मंत्रियों पर। चारित्रिक पतन की पराकाष्ठा है।’










