आफताब फारुकी
PNN24 न्यूज़: नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की चार्जशीट पर कोर्ट द्वारा संज्ञान लेने से इनकार किए जाने के बाद कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसे ‘सच्चाई की जीत’ बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग की है।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए बीजेपी सरकार की मंशा पर सवाल उठाए।
पार्टी के वरिष्ठ नेता के.सी. वेणुगोपाल ने भी सरकार की घेराबंदी करते हुए कहा कि कांग्रेस पिछले सात सालों से ‘विद्वेष की राजनीति’ का सामना कर रही है।
‘हमारे वरिष्ठ नेताओं को राजनीतिक विद्वेष का निशाना बनाया जा रहा है और इससे पार्टी का हर कार्यकर्ता आक्रोषित है। देश की सड़कों पर कांग्रेस के खिलाफ साजिश रची जा रही है।’ — के.सी. वेणुगोपाल
मंगलवार को नेशनल हेराल्ड-यंग इंडियन मामले में एक विशेष अदालत ने ईडी (ED) द्वारा दाखिल की गई आरोपपत्र (Charge Sheet) पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया था। कोर्ट के इस तकनीकी और कानूनी रुख को कांग्रेस अपनी बड़ी नैतिक और कानूनी जीत मान रही है। कांग्रेस का तर्क है कि जिस मामले में कोई प्रारंभिक FIR तक नहीं है, उसमें चार्जशीट दाखिल करना केवल राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों की छवि खराब करने की कोशिश थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…