सीहोर के स्कूल में ‘तालिबानी’ सजा: होमवर्क नहीं किया तो छात्रों को अर्धनग्न कर बिनवाए पत्थर; प्रिंसिपल और गार्ड बर्खास्त, 1 लाख जुर्माना

संजय ठाकुर

इछावर (सीहोर): मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के इछावर स्थित सेंट मार्टिन स्कूल से शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ मासूम छात्रों को होमवर्क न करने जैसी छोटी सी बात पर ऐसी अमानवीय सजा दी गई, जिसे सुनकर रूह कांप जाए। बच्चों को स्कूल परिसर में अर्धनग्न (बिना कपड़ों के) कर कड़ी धूप में पत्थर बिनवाया गया। इस क्रूरता की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

सोशल मीडिया ने खोली क्रूरताकी पोल: बच्चों के अर्धनग्न अवस्था में काम करने की तस्वीरें जब वायरल हुईं, तो जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) संजय सिंह तोमर ने तुरंत मामले की जांच के आदेश दिए। जांच में खुलासा हुआ कि यह घटना करीब दो महीने पुरानी है, लेकिन डर के मारे किसी ने आवाज नहीं उठाई थी।

प्रशासन का कड़ा चाबुक: जांच रिपोर्ट में दोषी पाए जाने के बाद प्रशासन ने स्कूल प्रबंधन को सख्त निर्देश जारी किए:

  • सेवा से बर्खास्तगी: बच्चों को प्रताड़ित करने के आरोप में स्कूल के प्रिंसिपल, गार्ड और ड्राइवर को तत्काल प्रभाव से नौकरी से निकाल दिया गया है।
  • भारी जुर्माना: स्कूल प्रबंधन की लापरवाही और बच्चों के मानवाधिकार हनन के लिए 1 लाख रुपये का जुर्माना ठोका गया है।
  • कड़ी चेतावनी: जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल संचालक को स्पष्ट कहा है कि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा हुई, तो स्कूल की मान्यता रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी।

अभिभावकों से अपील: DEO संजय सिंह तोमर ने बच्चों और उनके माता-पिता से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने अपील की है कि यदि भविष्य में किसी भी स्कूल में बच्चों के साथ मानसिक या शारीरिक प्रताड़ना होती है, तो वे चुप न रहें और तुरंत जिला शिक्षा अधिकारी या स्थानीय पालक संघ को सूचित करें।

मुख्य बिंदु: आखिर क्या हुआ था?

  • वजह: छात्र अपना होमवर्क पूरा करके नहीं आए थे।
  • सजा: बच्चों के कपड़े उतरवाकर उन्हें परिसर में बिखरे पत्थर साफ करने के काम पर लगाया गया।
  • दोषी: स्कूल प्राचार्य, गार्ड और स्कूल बस ड्राइवर।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *