पुलिस मुठभेड़ में 3 वर्षीय बच्चे का अपहरणकर्ता गिरफ्तार
उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना उभांव पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान 3 वर्षीय बच्चे के अपहरणकर्ता को गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि अभियुक्त ने 11 दिसंबर को दोपहर करीब 1 बजे एकसार पिपरौली बडागांव से 3 वर्षीय मासूम फुजैल अहमद का अपहरण किया था। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से नाजायज तमंचा 0.315 बोर, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। घायल अभियुक्त का इलाज सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है।मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।











