तारिक खान
PNN24 न्यूज़, कोलकाता (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अपने विधायक हुमायूं कबीर के खिलाफ कड़ा अनुशासनात्मक एक्शन लिया है। हुमायूं कबीर को पार्टी से निलंबित (Suspend) कर दिया गया है। यह कार्रवाई उनके उस विवादास्पद बयान के बाद की गई है, जिसमें उन्होंने 6 दिसंबर को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद ज़िले में ‘बाबरी मस्जिद की नींव’ रखने की घोषणा की थी।
विधायक हुमायूं कबीर ने कुछ दिन पहले सार्वजनिक रूप से ऐलान किया था कि वह 6 दिसंबर को मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव रखेंगे और इसे पूरा होने में तीन साल का वक्त लगेगा।
TMC के मंत्री और कोलकाता के मेयर फ़िरहाद हकीम ने विधायक के निलंबन की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई पार्टी अध्यक्ष ममता बनर्जी की मंज़ूरी और महासचिव अभिषेक बनर्जी की सहमति के बाद की गई है।
पार्टी द्वारा निलंबित किए जाने के बाद हुमायूं कबीर का जवाब भी काफी बेबाक रहा। उन्होंने न्यूज़ एजेंसी पीटीआई से बातचीत करते हुए कहा, “इस बाबरी मस्जिद का पार्टी के साथ कोई लेना-देना नहीं है। पार्टी को मेरे ख़िलाफ़ जो कुछ करना चाहिए करने दीजिए।”
हुमायूं कबीर के इस विद्रोही रुख से साफ है कि वह अपने फैसले पर अड़े हुए हैं। अब देखना यह होगा कि पार्टी से निलंबन के बावजूद वह 6 दिसंबर को क्या कदम उठाते हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…