आफताब फारुकी
PNN24 न्यूज़: अमेरिका द्वारा वेनेज़ुएला के खिलाफ ‘ड्रग्स युद्ध‘ को आधार बनाकर की गई ऐतिहासिक सैन्य कार्रवाई पर काउंटर-नार्कोटिक विशेषज्ञों ने सवाल खड़े किए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक ड्रग तस्करी में वेनेज़ुएला अपेक्षाकृत छोटा खिलाड़ी है और अमेरिका में आने वाली अधिकतर ड्रग्स के रास्ते अलग हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि वेनेज़ुएला ड्रग्स का उत्पादन करने वाला देश नहीं, बल्कि ट्रांज़िट देश की तरह काम करता है।
अमेरिकी सैन्य कार्रवाई की एक बड़ी घोषित वजह फ़ेंटानिल (हेरोइन से 50 गुना अधिक ताकतवर सिंथेटिक ड्रग) की तस्करी को रोकना है, जो अमेरिका में ओवरडोज़ से होने वाली मौतों का मुख्य कारण है। लेकिन यहाँ भी वेनेज़ुएला का नाम नहीं है।
ट्रंप ने सितंबर में अमेरिकी सैन्य अधिकारियों से कहा था कि जिन नावों को निशाना बनाया गया है, वे “सफ़ेद पाउडर से भरी हुई हैं, जो मुख्यतः फ़ेंटानिल और दूसरे ड्रग्स हैं”। विशेषज्ञों के इन दावों से अमेरिका द्वारा वेनेज़ुएला पर सैन्य दबाव बनाने के पीछे की वास्तविक मंशा पर सवालिया निशान लग गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…