संन्यास वापस….! ‘वो आग कभी बुझी ही नहीं’ – विनेश फोगाट ने बेटे को बनाया प्रेरणा, 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक की तैयारी का दमदार ऐलान

तारिक खान

PNN24 न्यूज़, नई दिल्ली। देश की स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने आखिरकार मैट से दूर रहने के बाद एक बड़ा फैसला लिया है। पिछले साल पेरिस ओलंपिक के फाइनल से पहले ओवरवेट होने के कारण अयोग्य घोषित होने के बाद संन्यास लेने वाली विनेश ने अब अपने इस फैसले को वापस ले लिया है। उन्होंने 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक की तैयारी शुरू करने का भावनात्मक ऐलान किया है।

विनेश ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक मार्मिक पोस्ट साझा करते हुए अपनी वापसी के पीछे की भीतर की आग और सबसे बड़ी प्रेरणा के बारे में बताया।

‘दबाव से दूर रहने की ज़रूरत थी’

संन्यास के बाद एक लंबे ब्रेक के बारे में विनेश ने लिखा कि उन्हें वास्तव में खुद को तमाम दबावों, उम्मीदों और अपनी खुद की महत्वाकांक्षाओं से दूर करने की ज़रूरत थी।

  • खामोशी में मिली आग: उन्होंने इंस्टाग्राम और एक्स पर साझा किए गए अपने पोस्ट में लिखा, “काफी लंबे समय तक, मेरे पास कोई जवाब नहीं था। मुझे मैट से दूर होने की ज़रूरत थी…उस खामोशी में मैंने वह चीज पाई जिसे मैं भूल चुकी थी, वो आग कभी बुझी ही नहीं। वह बस थकान और शोर के नीचे दब गई थी।”
  • खेल अब भी पसंद: उन्होंने साफ किया कि वह अब भी मुकाबले करना चाहती हैं क्योंकि उन्हें यह खेल अब भी बेहद पसंद है। उन्होंने कहा कि “अनुशासन, दिनचर्या, लड़ाई… यह सब मेरे भीतर बसा है।”

इस बार बेटा भी है टीम में

विनेश इसी साल माँ बनी हैं और उन्होंने ऐलान किया है कि उनकी वापसी का यह सफर अब अकेले नहीं होगा। उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा उनका मासूम बेटा है।

  • सबसे बड़ा मोटिवेशन: विनेश ने लिखा, “लॉस एंजिलिस ओलंपिक की राह पर मैं अकेली नहीं चल रही हूं….मेरा बेटा भी मेरी टीम में शामिल हो रहा है। मेरा सबसे बड़ा मोटिवेशन, मेरा छोटा चीयरलीडर।”

विनेश फोगाट ने घोषणा की है कि वह अब “एक ऐसे दिल के साथ जो बेख़ौफ़ है और एक ऐसी आत्मा के साथ जो झुकने से इनकार करती है,” लॉस एंजेलिस ओलंपिक की तरफ फिर से कदम बढ़ा रही हैं। उनके इस दमदार और प्रेरणादायक ऐलान ने भारतीय कुश्ती प्रेमियों में नई उम्मीद जगा दी है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *