“गिरगिट को भी बीजेपी ने रंग सिखा दिया”: चीन की कम्युनिस्ट पार्टी से बीजेपी की मीटिंग पर भड़की कांग्रेस; ‘लाल कारपेट’ को लेकर उठाए सवाल

तारिक खान

डेस्क: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के मुख्यालय में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (CPC) के प्रतिनिधिमंडल के दौरे ने देश में एक नया सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी के इस कदम की कड़ी निंदा की और इसे सत्ताधारी दल का ‘दोहरा चरित्र’ करार दिया।

“लाल आँख की जगह लाल कारपेट”: कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा:

“बीजेपी ने गिरगिट को भी एक नया रंग सिखा दिया है। जिन लोगों को चीन को ‘लाल आँखें’ दिखानी थीं, उन्होंने आज उनके स्वागत में ‘लाल कारपेट’ बिछा दी है। हमें किसी दल के संवाद से दिक्कत नहीं है, लेकिन बीजेपी के ढोंग और मक्कारी से सख्त ऐतराज है।”

RSS की ट्रेनिंग पर भी निशाना: पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि बीजेपी और चीन का रिश्ता पुराना है। उन्होंने दावा किया कि जब बीजेपी सत्ता में नहीं थी, तब भी इनके लोग चीन जाते थे और आरएसएस (RSS) वाले वहां जाकर ट्रेनिंग लेते थे। उन्होंने कहा कि सालों तक बीजेपी कांग्रेस पर चीन के साथ एमओयू (MoU) साइन करने का आरोप लगाकर चिल्लाती रही, लेकिन आज वह खुद बंद दरवाजों के पीछे क्या खिचड़ी पका रही है, यह देश को बताया जाना चाहिए।

देश को भुगतना पड़ता है खामियाजा: कांग्रेस नेता ने चिंता जताते हुए कहा कि बीजेपी की नीयत साफ नहीं है। उन्होंने कहा, “बंद दरवाजों के पीछे होने वाली इन गुपचुप बैठकों के बाद अक्सर देश को सीमा पर या कूटनीतिक स्तर पर खामियाजा भुगतना पड़ता है।” बीजेपी ने दी थी जानकारी: आपको बता दें कि यह विवाद तब शुरू हुआ जब बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर एक फोटो साझा करते हुए बताया कि कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के एक डेलीगेशन ने बीजेपी मुख्यालय का दौरा किया और पार्टी के कामकाज को समझा।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *