आफताब फारुकी
डेस्क: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान के दुष्प्रचार की धज्जियां उड़ा दी हैं। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि, राजदूत पर्वतनेनी हरीश ने पाकिस्तान के निर्वाचित सदस्य होने का फायदा उठाकर भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले प्रतिनिधियों को आईना दिखाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान का एकमात्र एजेंडा भारत को नुकसान पहुंचाना है, लेकिन भारत अपनी सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है।
“पाकिस्तानी सेना ने लगाई थी गुहार” भारतीय राजदूत ने सुरक्षा परिषद में बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि 9 मई तक पाकिस्तान भारत पर और हमलों की धमकियां दे रहा था। लेकिन भारतीय सेना के प्रचंड प्रहार के आगे 10 मई को पाकिस्तानी सेना के हौसले पस्त हो गए।
“10 मई को पाकिस्तानी सेना ने सीधे भारतीय सेना से संपर्क किया और लड़ाई रोकने (Ceasefire) की गुहार लगाई। हमारी कार्रवाई संयमित और पूरी तरह से आतंकी ढांचे को निष्क्रिय करने के लिए थी।”
जवाबदेही से नहीं बच सकता पाकिस्तान हरीश ने UNSC को याद दिलाया कि पहलगाम हमले के साजिशकर्ताओं और वित्तपोषकों को न्याय के कटघरे में लाना वैश्विक जिम्मेदारी थी। भारत ने वही किया जो एक जिम्मेदार राष्ट्र को अपनी सुरक्षा के लिए करना चाहिए। 10 मई 2025 को संघर्ष विराम की घोषणा के साथ ही यह सैन्य संघर्ष रुका था, लेकिन भारत आज भी आतंकवाद के ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर अडिग है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…