ताख पर रख मानवाधिकार रायगढ़ पुलिस के खौफनाक इंसाफ का देखे वायरल वीडियो: महिला आरक्षक पर हमला करने वाले आरोपी के चेहरे पर कालिख, जूतों की माला पहनाकर निकाला जुलूस; थाने में कटा केक

तारिक आज़मी

रायगढ़ (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पुलिस ने अपराधियों को कड़ा संदेश देते हुए ‘कानून का इकबाल’ बुलंद किया है। तमनार क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात एक महिला आरक्षक के साथ बर्बरता और मारपीट करने वाले मुख्य आरोपी चित्रसेन साव को पुलिस ने न केवल गिरफ्तार किया, बल्कि उसे ऐसी सजा दी जिसे देखकर पूरे शहर के अपराधियों के हौसले पस्त हो गए।

जूतों की माला और कालिख: बीच सड़क पर हुआ बेइज्जत पुलिस की गिरफ्त में आते ही जो आरोपी अपनी बहादुरी दिखा रहा था, वह गिड़गिड़ाने लगा। रायगढ़ पुलिस ने आरोपी चित्रसेन साव के चेहरे पर कालिख पोती और गले में जूतों-चप्पलों की माला पहनाई। इसके बाद हेमू कालानी चौक से लेकर चक्रधर नगर थाने तक उसका पैदल जुलूस निकाला गया। आरोपी पूरे रास्ते कान पकड़कर अपनी गलती की माफी मांगता रहा। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला पुलिसकर्मी उसे खींचकर ले जा रही हैं और उसके चेहरे पर लिपस्टिक भी पोती गई है।

 वीडियो देखने के लिए क्लिक करे

https://twitter.com/kunal492001/status/2008213959632187803

थाने में जश्न: पटाखे फोड़े और केक काटा जैसे ही आरोपी को अपमानित कर थाने लाया गया, वहां का नजारा किसी उत्सव जैसा था। अपनी साथी आरक्षक के साथ हुई बदसलूकी का बदला पूरा होते देख महिला पुलिसकर्मियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। महिला पुलिसकर्मियों ने न केवल पटाखे फोड़े, बल्कि केक काटकर इस कार्रवाई का जश्न मनाया। आरोपी से अपमानजनक नारे भी लगवाए गए ताकि समाज में अपराध के खिलाफ एक कड़ा संदेश जाए।

6 गिरफ्तार, 1 अब भी फरार पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में कुल सात लोग शामिल थे। अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। एक फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि वर्दी पर हाथ उठाने वालों का अंजाम यही होगा।

अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ इसे पुलिस का खौफ बता रहे हैं, तो कुछ इसे ‘ऑन द स्पॉट’ इंसाफ के रूप में देख रहे हैं।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *