सतना में सत्ता का अहंकार! भाजपा मंडल अध्यक्ष ने अपनी ही पार्टी की महिला नेता की बेटी को सरेराह पीटा
सतना: भाजपा मंडल अध्यक्ष पुलकित टंडन ने महिला मोर्चा की पदाधिकारी और उनकी बेटी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा! सीसीटीवी वायरल होने के बाद मचा सियासी बवाल। कांग्रेस ने खोला मोर्चा, भाजपा ने थमाया नोटिस। पढ़ें PNN24 की पूरी रिपोर्ट।

ईदुल अमीन
सतना (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश के सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र से सत्ता की हनक और महिला सुरक्षा पर सवाल खड़ा करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ भाजपा के नागौद मंडल अध्यक्ष पुलकित टंडन पर अपनी ही पार्टी की महिला पदाधिकारी और उनकी बेटी के साथ मारपीट व बदसलूकी करने का गंभीर आरोप लगा है। युवती को बीच सड़क पर दौड़ाकर थप्पड़ मारने का सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है।

मध्य प्रदेश में BJP का जंगलराज चरम पर है। नागौद से सामने आए इस वीडियो को देखिए 👇
जहां BJP का मंडल अध्यक्ष पुलकित टंडन एक महिला को दौड़ा-दौड़कर पीट रहा है। महिला सरिए के ढेर पर गिर गई, लेकिन ये दरिंदा महिला को बेरहमी से मारता रहा।
इस घटना के बाद पुलकित ने महिला और उसकी बेटी… pic.twitter.com/ZhwplYGOZn
— Congress (@INCIndia) January 28, 2026
सीसीटीवी में कैद हुई दरिंदगी वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवती अपनी जान बचाने के लिए भाग रही है, लेकिन आरोपित उसे पकड़कर थप्पड़ मारता है, जिससे वह पास ही रखे लोहे के सरियों पर जा गिरती है। घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस पर दबाव के आरोप और FIR पीड़िताओं का आरोप है कि शुरुआत में पुलिस ने शिकायत दर्ज करने में आनाकानी की और उन पर समझौते का दबाव बनाया। हालांकि, वीडियो वायरल होने और भारी जनआक्रोश के बाद नागौद पुलिस ने आरोपित मंडल अध्यक्ष के खिलाफ जमानती धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे धाराओं में बढ़ोतरी की जा सकती है।
अपनों ने ही उठाए सवाल, विपक्ष हमलावर पार्टी के भीतर ही अपनी कार्यकर्ताओं के साथ हुई इस बदसलूकी से भाजपा की छवि को गहरा धक्का लगा है।
-
भाजपा की कार्रवाई: भाजपा जिला महामंत्री रमाकांत गौतम ने पुलकित टंडन को कारण बताओ नोटिस जारी कर 7 दिनों में जवाब मांगा है।
-
कांग्रेस का मोर्चा: महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता सिंह के नेतृत्व में एक दल ने थाने पहुँचकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस का कहना है कि “बेटी बचाओ” का नारा देने वाली पार्टी में उनकी ही बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।











