गोरखपुर में ‘रेजीडेंट डॉक्टर’ से दरिंदगी: पीछा किया, नस्लीय टिप्पणियां; AIIMS की डॉक्टर के साथ यौन उत्पीड़न पर बवाल, पुलिस ने आरोपी सूरज और अमृत को लिया हिरासत में
गोरखपुर एम्स की महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी की कोशिश! ओरियन मॉल से लौटते वक्त तीन युवकों ने किया पीछा, नस्लीय टिप्पणी और यौन उत्पीड़न का आरोप। दो आरोपी गिरफ्तार। नाफोर्ड (NAFORD) ने सीएम योगी से की सख्त कार्रवाई की मांग।

ईदुल अमीन
गोरखपुर (PNN24 News): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर से महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। यहाँ एम्स (AIIMS) में कार्यरत नागालैंड की एक महिला रेजीडेंट डॉक्टर का न केवल यौन उत्पीड़न किया गया, बल्कि उन पर भद्दी नस्लीय टिप्पणियां (Racial Comments) भी की गईं। इस घटना ने मेडिकल जगत और नॉर्थ ईस्ट के नागरिकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

- पीछा: आरोपी करीब डेढ़ किलोमीटर तक डॉक्टर का पीछा करते रहे।
- अश्लीलता: रास्ते भर उन पर गंदे कमेंट्स किए गए। पीड़िता का आरोप है कि उन्हें डराने के लिए एक युवक ने अपनी शर्ट तक उतार दी।
- नस्लीय हमला: पीड़िता उत्तर-पूर्व (नॉर्थ ईस्ट) से हैं, इसलिए उन पर रंग और मूल को लेकर नस्लीय टिप्पणियां की गईं।
- यौन हमला: जब महिला डॉक्टर AIIMS के गेट नंबर दो के पास पहुंचीं, तो एक आरोपी ने उन्हें गलत तरीके से छुआ। महिला के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए।
#Shocking case of racial harassment & #sexual_assault on a third-year OBGYN resident near AIIMS Gorakhpur.
Around 8 PM, on 22nd Feb, 2026 , while exiting Orion Mall, Gorakhpur (UP), three men stared, laughed, passed racially discriminatory comments, reducing her to… pic.twitter.com/zDYomHr3Jd— NAFORD (@NAFORDAIIMS) February 23, 2026
NAFORD ने सीएम योगी को लिखा पत्र कैंपस पहुंचकर पीड़िता ने ‘नेशनल फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स ऑफ एम्स एंड आईएनआई’ (NAFORD) को आपबीती सुनाई। संगठन ने इस पर कड़ा ऐतराज जताते हुए सोशल मीडिया ‘X’ पर मुख्यमंत्री कार्यालय को टैग किया और सीएम योगी को पत्र लिखकर दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। संगठन ने मांग की है कि पीड़िता को सुरक्षा और काउंसलिंग दी जाए और मेडिकल संस्थानों के आसपास महिला सुरक्षा बढ़ाई जाए।
➡️महिला के साथ छेड़खानी करने के आरोप में अभियुक्त 1.सूरज, 2. अमृत को #PsAimms पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया ।
➡️उक्त के संबंध में #spcitygkp द्वारा दी गई वीडियो बाइट-#UPPolice #VideoByte @dgpup @AdgGkr @diggorakhpur pic.twitter.com/ZKe11Pk61k— Gorakhpur Police (@gorakhpurpolice) February 23, 2026
दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक ज़ब्त मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तत्काल हरकत में आई। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर AIIMS थाने में FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों— सूरज और अमृत को हिरासत में ले लिया है। वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली गई है।
एक महिला डॉक्टर, जो खुद दूसरों की जान बचाने का काम करती है, अगर वह अपने ही संस्थान के गेट के बाहर सुरक्षित नहीं है, तो यह चिंता का विषय है। ‘नस्लीय टिप्पणी’ और ‘यौन उत्पीड़न’ का यह संगम दर्शाता है कि अपराधियों के मन में कानून का खौफ कम हो रहा है। उम्मीद है कि इस मामले में ऐसी मिसाल पेश की जाएगी कि दोबारा कोई ऐसी जुर्रत न करे।










