राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत; चेक बाउंस मामले में सजा पर अंतरिम रोक, जल्द आएंगे जेल से बाहर

दिल्ली हाई कोर्ट से अभिनेता राजपाल यादव को बड़ी राहत! चेक बाउंस मामले में सजा पर अंतरिम रोक। 1.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद मिली जमानत। सलमान खान और अजय देवगन भी मदद के लिए आए आगे।

आदिल अहमद 

नई दिल्ली: मशहूर बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव के प्रशंसकों के लिए राहत भरी खबर है। दिल्ली हाई कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव की सजा पर अंतरिम रोक लगा दी है। बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, अदालत ने उन्हें जमानत दे दी है, जिसके बाद अब वह जल्द ही तिहाड़ जेल से बाहर आएंगे। मामले की अगली सुनवाई 18 मार्च को निर्धारित की गई है।

डेढ़ करोड़ जमा करने पर मिली राहत अदालत ने यह राहत राजपाल यादव द्वारा शिकायतकर्ता के बैंक खाते में 1.5 करोड़ रुपये जमा कराने के बाद दी है। ज्ञात हो कि यह पूरा मामला 9 करोड़ रुपये के बकाया कर्ज और चेक बाउंस से जुड़ा था। सजा पर रोक लगाते हुए अदालत ने शर्त रखी है कि राजपाल यादव को 1 लाख रुपये का निजी मुचलका और उतनी ही राशि का एक ज़मानती पेश करना होगा।

इंडस्ट्री से मिला साथ: सलमान और अजय देवगन भी आए आगे मुश्किल वक्त में राजपाल यादव को बॉलीवुड का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उनके मैनेजर गोल्डी जैन ने पुष्टि की है कि फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी हस्तियां उनकी मदद के लिए आगे आई हैं। इनमें सलमान खान और अजय देवगन जैसे बड़े नाम शामिल हैं। गोल्डी जैन ने कहा:

“इस फैसले से राजपाल के चाहने वाले बहुत खुश होंगे। तमाम कानूनी प्रक्रियाओं के बाद वह जल्द हमारे बीच होंगे, बस थोड़ा और इंतजार है।”

क्या है पूरा मामला? राजपाल यादव ने साल 2010 में अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के निर्देशन के लिए एक निजी कंपनी से कर्ज लिया था। इस रकम को वापस न कर पाने और दिए गए चेक के बाउंस होने के बाद मामला अदालत पहुंचा था। इसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था, लेकिन अब आर्थिक देनदारी का एक हिस्सा चुकाने के बाद उन्हें अंतरिम राहत मिल गई है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *