ईरान का प्रचंड प्रतिशोध: मिडिल ईस्ट में 7 अमेरिकी सैन्य अड्डों पर मिसाइल तांडव; सऊदी, कतर और यूएई धमाकों से थर्राए, शुरू हुआ महायुद्ध!
ईरानी पलटवार से दहला मिडिल ईस्ट! अमेरिका के 7 सैन्य अड्डों पर मिसाइल बरसात। सऊदी, कतर, यूएई और कुवैत में भीषण धमाके। 'पंजों' में फंसा अमेरिका और इजरायल, देखें तबाही का वीडियो।

शफी उस्मानी
PNN24 News: पश्चिम एशिया (Mid-East) इस वक्त बारूद के ढेर पर है। अपने ऊपर हुए हमलों का जवाब देते हुए ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ सीधी जंग का ऐलान कर दिया है। ईरान ने एक साथ 7 देशों— कतर, बहरीन, कुवैत, सऊदी अरब, जॉर्डन और यूएई (दुबई व अबू धाबी) में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाया है। धमाके इतने भीषण हैं कि इनकी गूंज पूरे खाड़ी क्षेत्र में सुनी जा रही है।
7 देशों में अमेरिकी बेस पर ‘आसमानी आफत’ ईरान ने अपने पलटवार में उन सभी देशों को निशाने पर लिया है जहाँ अमेरिकी सैन्य मौजूदगी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे भयावह वीडियो में आसमान से गिरती मिसाइलें और जमीन पर उठते आग के गुबार साफ देखे जा सकते हैं।
- अबू धाबी और दोहा: न्यूज़ एजेंसी एएफपी (AFP) के अनुसार, अबू धाबी, दोहा और रियाद में धमाकों की गूंज इतनी तेज थी कि लोग घरों से बाहर निकल आए।
- कतर: दोहा में स्थिति एयरबेस को हमलों के तुरंत बाद बंद कर दिया गया है।
- सऊदी और कुवैत: यहाँ भी अमेरिकी ठिकानों के पास धुएं के काले बादल और आग की लपटें देखी गई हैं।
थर्रा उठा इजरायल, सायरनों की गूंज से सहमे लोग इजरायल, जो पहले से ही ईरान के निशाने पर है, वहाँ हर तरफ ‘रेड अलर्ट’ के सायरन बज रहे हैं। ईरान की मिसाइलों ने इजरायल के डिफेंस सिस्टम को चुनौती देते हुए कई इलाकों में तबाही मचाई है। राहगीरों द्वारा बनाए गए वीडियो में धमाकों की आवाजें रूह कंपा देने वाली हैं।
जवाबी कार्रवाई में अमेरिका-इजरायल का साझा हमला ईरानी पलटवार के तुरंत बाद अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर दोबारा बमबारी शुरू कर दी है। इस दोहरे हमले ने मध्य पूर्व को एक ऐसे संघर्ष में धकेल दिया है जिससे तीसरे विश्व युद्ध (World War 3) का खतरा पैदा हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ही इसे ‘बड़ा युद्ध अभियान’ करार दिया था, जिसका जवाब अब ईरान ने जमीन पर दे दिया है।
ईरान ने जिस तरह से कतर, बहरीन और यूएई जैसे देशों में स्थित अमेरिकी बेस को निशाना बनाया है, उससे यह साफ है कि अब यह जंग इजरायल-ईरान के दायरे से बाहर निकलकर पूरी दुनिया को अपनी चपेट में लेने वाली है। खाड़ी देशों में तेल की सप्लाई से लेकर वैश्विक शांति तक, सब कुछ अब खतरे में है।









