‘द केरला स्टोरी’ के सीक्वल पर केरल के CM का बड़ा हमला: पिनाराई विजयन बोले— “यह नफरत फैलाने वाला सांप्रदायिक एजेंडा, केरल फिर ठुकराएगा”

'द केरला स्टोरी' के सीक्वल पर भड़के केरल के सीएम पिनाराई विजयन! फिल्म को बताया 'नफरत का एजेंडा' और धर्मनिरपेक्ष पहचान को बदनाम करने की कोशिश। सोशल मीडिया पर जताया कड़ा विरोध।

आफताब फारुकी 

तिरुवनंतपुरम: साल 2023 में बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचाने वाली और विवादों के केंद्र में रही फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ एक बार फिर चर्चा में है। फिल्म के सीक्वल (भाग-2) की खबरों ने केरल की राजनीति में उबाल ला दिया है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने इस पर कड़ी चिंता जताते हुए इसे राज्य की छवि खराब करने की एक और साज़िश करार दिया है।

सांप्रदायिक एजेंडा और झूठ का आरोप मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए लिखा:

“नफ़रत फैलाने वाली फ़िल्म ‘द केरला स्टोरी’ के सीक्वल की रिलीज़ से जुड़ी ख़बरों को बहुत गंभीरता से देखना चाहिए। पहले पार्ट में ही सांप्रदायिक एजेंडा और झूठ साफ़ दिख चुका है। केरल फिर से इस कोशिश को ठुकराएगा, जो हमारी धर्मनिरपेक्ष पहचान को बदनाम करने की कोशिश है।”

अभिव्यक्ति की आज़ादी पर सवाल सीएम विजयन ने सेंसर बोर्ड और व्यवस्था पर तंज कसते हुए कहा कि यह हैरानी की बात है कि समाज में फूट डालने वाली झूठी कहानियों को तो आसानी से मंज़ूरी मिल जाती है, लेकिन कला की सच्ची और आलोचनात्मक अभिव्यक्ति को अक्सर दबा दिया जाता है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे एकजुट होकर ऐसी कोशिशों का विरोध करें जो केरल की शांतिपूर्ण धरती को ‘आतंक की जगह’ के रूप में पेश करना चाहते हैं।

क्या था पिछला विवाद? सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी ‘द केरला स्टोरी’ के पहले भाग पर आरोप लगे थे कि इसमें दिखाए गए आंकड़े (कि 32,000 महिलाएं गायब हुईं) भ्रामक थे। हालांकि फिल्म ने भारी कमाई की थी, लेकिन विपक्षी दलों और केरल सरकार ने इसे ‘प्रोपेगेंडा फिल्म’ करार दिया था। अब इसके सीक्वल की आहट ने एक बार फिर वैचारिक और राजनीतिक जंग छेड़ दी है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *