प्रयागराज: नहर में मिली लाश की हुई पहचान, ससुराल वालों पर ‘दहेज हत्या’ का आरोप; भाई बोला— “शादी के बाद से ही धीरज और उसके घरवाले बहन को प्रताड़ित कर रहे थे”

प्रयागराज: मऊआइमा नहर में मिली युवती की लाश की हुई पहचान। बहरिया की मुस्कान मिश्रा की दहेज के लिए हत्या का आरोप। पति, ससुर और जेठ समेत 4 पर केस दर्ज। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो से मायके वालों ने पहचाना शव।

प्रदीप कुमार 

प्रयागराज: संगम नगरी के मऊआइमा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को भवानीगढ़ तिलाई बाजार के पास नहर में मिली अज्ञात युवती की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मृतका की पहचान बहरिया थाना क्षेत्र के मेल्हा गांव की रहने वाली मुस्कान मिश्रा (22) के रूप में हुई है। मायके वालों ने सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों के जरिए मुस्कान की पहचान की, जिसके बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

2 साल पहले शुरू हुआ था सफर, खौफनाक मोड़ पर हुआ खत्म मुस्कान, प्रेम नारायण मिश्रा की सबसे छोटी और लाडली बेटी थी। उसकी शादी 28 फरवरी 2023 को प्रतापगढ़ के रानीगंज थाना क्षेत्र (बरहदा गांव) निवासी धीरज मिश्रा के साथ बड़े अरमानों से की गई थी। लेकिन भाई सुनील मिश्रा का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति धीरज, ससुर पुष्कर, जेठ नीरज और ननद रिया उसे अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे।

“मुस्कान गायब है”— ससुराल से आए एक फोन ने उड़ा दिए होश भाई सुनील ने बताया कि 5 फरवरी की शाम ससुराल पक्ष से फोन आया कि “मुस्कान घर से लापता है।” परिवार अभी उसे ढूंढ ही रहा था कि शुक्रवार सुबह मऊआइमा नहर में एक युवती का शव मिलने की खबर और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं। जब मायके वालों ने तस्वीरें देखीं, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

पुलिसिया कार्रवाई: पति समेत 4 नामजद मृतका के भाई की तहरीर पर मऊआइमा पुलिस ने दहेज हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि ससुराल वालों ने मुस्कान की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को मऊआइमा की नहर में फेंक दिया। पुलिस ने निम्नलिखित लोगों को नामजद किया है:

  • धीरज मिश्रा (पति)
  • पुष्कर मिश्रा (ससुर)
  • नीरज मिश्रा (जेठ)
  • रिया मिश्रा (ननद)

जांच जारी: मऊआइमा पुलिस का कहना है कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *