वाराणसी: व्यापार मंडल की ‘कथित’ अध्यक्ष पर चोरी का आरोप; दुकान से सामान उड़ाते CCTV फुटेज वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR

वाराणसी के लहुराबीर में 'कथित' महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनीता सोनी पर चोरी का गंभीर आरोप। दुकान से 10 हजार का सामान पार करते हुए CCTV फुटेज वायरल। चेतगंज पुलिस ने दर्ज की FIR।

ए0 जावेद

वाराणसी (PNN24 News): धर्म और व्यापार की नगरी काशी के चेतगंज थाना क्षेत्र से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने व्यापारिक जगत को हैरान कर दिया है। लहुराबीर इलाके में स्थित एक होजरी की दुकान में दिनदहाड़े चोरी की वारदात हुई है, जिसमें ‘कथित’ महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष सुनीता सोनी का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है। पूरी घटना सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बातों में उलझाया और झोले में भर लिया सामान मामला लहुराबीर स्थित गोरस बिल्डिंग का है, जहाँ इंडियन बैंक के नीचे “अमानते होजरी” नामक दुकान है। दुकान संचालक सुदीप सिंह के अनुसार, तीन महिलाएं ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुईं। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक महिला सेल्स गर्ल को अपनी बातों में उलझाए हुए है, जबकि उसके साथ आई युवती रैक से सामान उठाकर अपने झोले में भर रही है। आरोपियों ने करीब 10 हजार रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया।

विवादों से पुराना नाता: कौन हैं सुनीता सोनी? स्थानीय व्यापारियों और पीड़ित पक्ष ने फुटेज के आधार पर एक महिला की पहचान सुनीता सोनी के रूप में की है। आरोप है कि सुनीता सोनी खुद को महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष बताती हैं।

  • पुराना रिकॉर्ड: उन पर पहले भी व्यापारियों को डराने-धमकाने और अवैध वसूली के आरोप लग चुके हैं।
  • संगठन पर सवाल: कभी वाराणसी व्यापार मंडल की सदस्य रहीं सुनीता ने अपना अलग संगठन बनाया, जिसके पोस्टरों में पुरुष व्यापारियों को पदाधिकारी दिखाए जाने पर भी सवाल उठते रहे हैं।

पुलिस की कार्रवाई और जांच चेतगंज थाना प्रभारी ने PNN24 News को फोन पर बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 3 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की शिनाख्त और चोरी गए माल की बरामदगी के लिए दबिश दे रही है। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही घटना का खुलासा होगा।

आरोपी का पक्ष इन गंभीर आरोपों के बीच जब हमारी टीम ने सुनीता सोनी से उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क करने की कोशिश की, तो उनका मोबाइल ‘नॉट रीचेबल’ मिला। वर्तमान में उनके खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में कई अन्य मामले भी दर्ज बताए जा रहे हैं।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *