उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड, बलिया (PNN24 News): जनपद के उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत तुर्तिपार गांव के कशेर टोला में बुधवार को एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने हर किसी का दिल दहला दिया। एक विवाहिता ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सबसे हृदयविदारक स्थिति तब उत्पन्न हुई जब उसकी 7 वर्षीय मासूम बेटी स्कूल से घर लौटी और अपनी मां को इस हाल में पाया।
बेटी ने खटखटाया दरवाजा, तो खुला मौत का राज दोपहर में जब बेटी स्कूल से घर लौटी, तो उसने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई हलचल नहीं हुई। मासूम बच्ची के घबराने पर पड़ोसियों ने जब किसी तरह दरवाजा खुलवाया, तो अंदर का मंजर देख सबकी रूह कांप गई। प्रियंका का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ था।
मायके पक्ष को दी गई सूचना, पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार गुप्त और उभांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह और समय का पता चल सकेगा।
कोहराम और शोक की लहर मृतका का मायका पडरौना में बताया जा रहा है, जिन्हें पुलिस ने सूचित कर दिया है। इधर गांव में इस घटना के बाद से मातम पसरा हुआ है। अपनी मां को खो चुकी मासूम बेटी की सिसकियाँ सुनकर ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…