आदिल अहमद
ई दिल्ली (PNN24 News): थाईलैंड के फुकेट अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार को एक बड़ा विमान हादसा उस वक्त टल गया जब एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान की लैंडिंग के दौरान उसके अगले पहिये (Nose Wheel) टूटकर अलग हो गए। राहत की बात यह है कि विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर्स पूरी तरह सुरक्षित हैं।
समाचार एजेंसी रॉयटर्स और पीटीआई के अनुसार, एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान (बोइंग 737 मैक्स) हैदराबाद से फुकेट पहुँची थी। डीजीसीए (DGCA) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की है कि लैंडिंग के वक्त विमान को तकनीकी परेशानी हुई और उसके ‘दोनों नोज़ व्हील अलग हो गए’। पहिये अलग होने के बावजूद पायलट ने सूझबूझ से विमान को रनवे पर ही रोके रखा।
हादसे के तुरंत बाद एयरपोर्ट की आपातकालीन टीमें मौके पर पहुँच गईं।
यह विमान ‘बोइंग 737 मैक्स’ मॉडल का था। हाल के दिनों में इस मॉडल के साथ हुई तकनीकी समस्याओं को देखते हुए डीजीसीए इस घटना की विस्तृत जांच कर सकता है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी इस तकनीकी खामी पर अपनी आंतरिक जांच शुरू कर दी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…