तारिक आज़मी
PNN24 News: मध्य पूर्व (Middle East) में अब वह मोड़ आ गया है जहाँ से वापसी नामुमकिन है। ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामनेई की अमेरिकी-इजराइली हमले में शहादत के बाद पूरे इस्लामिक जगत में आक्रोश की लहर दौड़ गई है। ईरान ने अपने ‘सुप्रीम लीडर’ की मौत का बदला लेने के लिए इजराइल और अमेरिकी ठिकानों पर विनाशकारी हमले शुरू कर दिए हैं, जिससे तेल अवीव जैसा आधुनिक शहर खंडहरों के ढेर में तब्दील होता दिख रहा है।
नए सुप्रीम लीडर: अयातुल्लाह अली रेज़ा अराफी खामनेई के बाद ईरान की कमान अंतरिम रूप से अयातुल्लाह अली रेज़ा अराफी को सौंपी गई है। वे जूरिस्ट मेंबर की औपचारिक बैठक तक इस पद पर रहेंगे। अराफी को खामनेई के बाद सबसे बड़ा धर्मगुरु माना जाता है, और उनके नेतृत्व में ईरान के तेवर और भी उग्र होने की संभावना है।
मिसाइलों की जद में बुर्ज खलीफा और अमेरिकी बेस ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने ‘खून का बदला खून’ की कसम खाते हुए मध्य पूर्व में अमेरिकी सैनिकों की मेजबानी करने वाले 27 ठिकानों पर हमला किया है।
पाकिस्तान में उबाल: रेड ज़ोन में हज़ारों का हुजूम खामनेई की शहादत का असर पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी दिख रहा है। इस्लामाबाद के रेड ज़ोन में हज़ारों प्रदर्शनकारी जमा हैं। अमेरिका विरोधी नारों और आंसू गैस के गोलों के बीच प्रदर्शनकारी खामनेई की ‘वीरता’ को सलाम कर रहे हैं।
नेतन्याहू के घायल होने की अपुष्ट खबरें इस बीच अंतरराष्ट्रीय मीडिया में इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के घायल होने की खबरें फ्लैश हुई हैं, हालांकि इजराइल की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वहीं, यूरोपीय संघ की काजा कल्लास ने इसे ईरान के इतिहास का ‘निर्णायक मोड़’ बताया है।
खामनेई की शहादत ने ईरान को कमजोर करने के बजाय उसे और अधिक उग्र बना दिया है। अमेरिका और इजराइल जिसे अपनी कामयाबी मान रहे हैं, वह पूरे क्षेत्र के लिए ‘आत्मघाती’ साबित हो सकती है। जोर्डन, यूएई और सऊदी अरब जैसे शांत देश भी अब इस युद्ध की आग की चपेट में हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…