महायुद्ध की ताज़ा खबरें: देखे ईरानी मिसाइलो से हुई इसराइल में तबाही की तस्वीरे और जाने मध्य-पूर्व में मचे कोहराम के सम्बन्ध में ख़ास बाते, ईरानी मिसाइलों की तबाही और दुबई-कुवैत पर ड्रोन हमले, विशेषज्ञों की राय: क्या हार रहा है अमेरिका-इसराइल?

ईरान का दावा: दुबई के गोदाम को किया नष्ट; कुवैत एयरपोर्ट पर रडार सिस्टम ध्वस्त; अमेरिका का 'विशालकाय' विमानवाहक पोत मध्य-पूर्व की ओर रवाना.

शफी उस्मानी/ईदुल अमीन

ईरान के खातम अल-अनबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर ने चौंकाने वाला दावा किया है कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने दुबई में एक बड़े गोदाम को निशाना बनाया है। प्रवक्ता इब्राहिम ज़ुल्फ़ग़ारी के अनुसार, इस गोदाम में यूक्रेन के ‘एंटी-ड्रोन सिस्टम’ रखे थे, जो अमेरिकी सेना की मदद के लिए इस्तेमाल होने थे। हमले के वक्त वहाँ 21 यूक्रेनी नागरिक मौजूद थे, जिनकी स्थिति अभी अज्ञात है। हालांकि, यूक्रेन ने इसे ईरान का दुष्प्रचार करार दिया है।

कुवैत एयरपोर्ट और ओमान के पास हमले

युद्ध की आग अब पड़ोसी देशों तक फैल चुकी है। कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए ड्रोन हमलों में रडार सिस्टम को भारी नुकसान पहुँचा है। वहीं, ओमान के सलालाह बंदरगाह के पास एक अमेरिकी सपोर्ट बोट को ईरानी सेना ने निशाना बनाया है।

अमेरिका की ‘जंग’ की तैयारी: समंदर में हलचल

अमेरिका ने ईरान के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए अपने सबसे शक्तिशाली हथियारों को तैनात करना शुरू कर दिया है:

  • USS जॉर्ज एचडब्ल्यू बुश: 80 से अधिक विमानों के साथ यह एयरक्राफ़्ट कैरियर मध्य-पूर्व की ओर बढ़ रहा है।
  • डेस्ट्रॉयर तैनात: यूएसएस डोनाल्ड कुक और यूएसएस मेसन भी अमेरिकी तट से रवाना हो चुके हैं।
  • सैनिक घायल: सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयरबेस पर हुए ईरानी हमले में घायल अमेरिकी सैनिकों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।

अबू धाबी में भारतीय नागरिक घायल

अबू धाबी के ख़लीफ़ा इकोनॉमिक ज़ोन में मिसाइल का मलबा गिरने से 5 भारतीय नागरिक घायल हो गए हैं। यह घटना दिखाती है कि युद्ध अब आम नागरिकों और प्रवासी मजदूरों के लिए भी बड़ा खतरा बन गया है।

विशेष रिपोर्ट: कूटनीति के नए समीकरण

एक तरफ युद्ध चल रहा है, दूसरी तरफ क़तर और यूक्रेन ने एक बड़े रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत दोनों देश मिसाइल और ड्रोन तकनीक साझा करेंगे। यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की का यह दौरा खाड़ी देशों में एक नई कतरार खड़ी कर रहा है।

युद्ध के आंकड़े (अब तक):

  • ईरान में तबाही: 92,000 इमारतें क्षतिग्रस्त, 1,900 मौतें।
  • इसराइल में नुकसान: 5,689 लोग घायल, रक्षा प्रणालियों पर भारी दबाव।
  • अमेरिका में विरोध: वाशिंगटन डीसी की सड़कों पर लाखों लोग “नो किंग्स” मार्च निकाल रहे हैं, जो ट्रंप की युद्ध नीति के खिलाफ है।

विशेषज्ञों की राय: क्या हार रहा है अमेरिका-इसराइल?

मध्य पूर्व संस्थान के रॉस हैरिसन का मानना है कि सैन्य शक्ति में अमेरिका-इसराइल आगे हो सकते हैं, लेकिन राजनीतिक उद्देश्यों में ईरान बाजी मार रहा है। ईरान ने इस सीमित संघर्ष को ‘क्षेत्रीय युद्ध’ में बदल दिया है, जिससे होर्मुज और बाब अल-मंडेब जैसे जलडमरूमध्य (Straits) बंद होने का खतरा पैदा हो गया है, जो वैश्विक अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *