‘ईरान का कड़ा संदेश: “ताबूतों में लौटेंगे अमेरिकी सैनिक”; जहन्नम की आग और ज़मीनी जंग की आहट के बीच खाड़ी में पहुँचा “USS त्रिपोली” ईरान ने कहा “जहन्नम में तुम्हारा स्वागत है”!

मध्य-पूर्व में महायुद्ध का नया चरण: 'जहन्नम में तुम्हारा स्वागत है'—ईरान ने अमेरिका को दी खुली चुनौती। पेंटागन की ज़मीनी हमले की तैयारी और 5000 नौसैनिकों के साथ USS त्रिपोली की तैनाती। संसद अध्यक्ष गालिबाफ बोले— "हम आग बरसाने का इंतज़ार कर रहे हैं।" PNN24 की विशेष रिपोर्ट।

ईदुल अमीन 

PNN24 News: मध्य-पूर्व में जारी युद्ध अब ‘आर-पार’ की लड़ाई में तब्दील होता दिख रहा है। अमेरिकी सेना द्वारा ईरान पर संभावित ‘ज़मीनी हमले’ की खबरों के बीच तेहरान ने बेहद आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। भारत में ईरानी दूतावास ने ‘तेहरान टाइम्स’ का एक विशेष पेज साझा किया है, जिसकी हेडलाइन पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई है— ‘जहन्नम में तुम्हारा स्वागत है’ (Welcome to Hell)

1. गालिबाफ का पलटवार: “पर्दे के पीछे साज़िश”

ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघर गालिबाफ ने युद्ध के 30 दिन पूरे होने पर कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने अमेरिका पर अविश्वास जताते हुए कहा कि वाशिंगटन एक तरफ बातचीत का नाटक कर रहा है और दूसरी तरफ ज़मीनी हमले की साज़िश रच रहा है। गालिबाफ ने स्पष्ट किया कि ईरान ‘अपमान’ स्वीकार नहीं करेगा और उनकी सेनाएं अमेरिकी सैनिकों पर आग बरसाने के लिए तैयार बैठी हैं।

2. पेंटागन का ‘प्लान-बी’: स्पेशल ऑपरेशंस और छापेमारी

‘वॉशिंगटन पोस्ट’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पेंटागन कई हफ्तों तक चलने वाली ज़मीनी कार्रवाई की रूपरेखा तैयार कर चुका है।

  • रणनीति: यह पूर्ण पैमाने पर हमला न होकर ‘स्पेशल ऑपरेशंस फोर्सेज’ और ‘पैदल सेना’ के मिले-जुले दस्तों का ‘छापेमारी अभियान’ (Raids) हो सकता है।
  • सैन्य तैनाती: अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने पुष्टि की है कि युद्धपोत USS त्रिपोली खाड़ी क्षेत्र में पहुँच गया है। इसमें 5000 नौसैनिक और स्ट्राइक फाइटर विमान तैनात हैं। साथ ही 82वीं एयरबॉर्न डिविजन के पैराट्रूपर्स को हाई-अलर्ट पर रखा गया है।

3. अविश्वास की गहरी खाई

ईरान और अमेरिका के बीच अविश्वास की जड़ें 1979 की क्रांति में छिपी हैं। ताज़ा विवाद 28 फरवरी को शुरू हुए युद्ध से है, जो परमाणु वार्ता के ठीक दो दिन बाद शुरू हो गया था। ईरानी अधिकारी 2015 के समझौते से ट्रंप के हटने को याद दिलाते हुए पूछ रहे हैं कि क्या अमेरिका पर दोबारा भरोसा किया जा सकता है?

📊 युद्ध का मौजूदा स्टेटस (Military Readiness – March 30, 2026)

पक्ष सैन्य शक्ति / कदम रुख
अमेरिका USS त्रिपोली + 5000 नौसैनिक + 82वीं एयरबॉर्न स्पेशल ऑपरेशन और छापेमारी की तैयारी
ईरान रिवोल्यूशनरी गार्ड्स + तटीय रक्षा प्रणाली “जहन्नम में स्वागत” और सीधी टक्कर
मध्यस्थ पाकिस्तान, तुर्की, सऊदी, मिस्र 15-सूत्रीय शांति योजना पर चर्चा
हताहत अब तक 1,551 नागरिक (ईरान का दावा) मानवीय संकट गहराया

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *