तारिक खान
नैनीताल (PNN24 News): ‘देवभूमि’ के नाम से विख्यात उत्तराखंड के पर्यटन स्थल नैनीताल से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक वारदात सामने आई है। यहाँ दिल्ली से घूमने आई एक युवती के साथ टैक्सी चालक द्वारा बलात्कार के प्रयास, मारपीट और लूटपाट का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। नैनीताल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
नैनीताल के एसपी क्राइम जगदीश चंद्रा के अनुसार, दिल्ली निवासी युवती 5 मार्च की रात करीब 1:30 बजे हल्द्वानी काठगोदाम पहुँची थी। वहां से उसने नैनीताल जाने के लिए एक टैक्सी बुक की। टैक्सी चालक दीपक सिंह बोरा उसे मुख्य मार्ग के बजाय एक सूनसान रास्ते पर ले गया।
युवती ने पुलिस को बताया कि चालक ने सूनसान जगह पर गाड़ी रोककर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर उसने युवती के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसका मोबाइल फोन लूट लिया।
एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने विशेष टीमों का गठन किया।
पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि अभियुक्त दीपक सिंह बोरा का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और उसके खिलाफ पहले भी एक मामला दर्ज है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि टैक्सी एसोसिएशन ने बिना सत्यापन के उसे गाड़ी चलाने की अनुमति कैसे दी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…