निलोफर बानो
PNN24 News: मुंबई से सटे वसई इलाके की एक हाउसिंग सोसाइटी से एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए। आपसी रंजिश और बदले की आग में अंधे हुए एक शख्स ने अपनी खुन्नस निकालने के लिए एक 4 साल के मासूम बच्चे को निशाना बनाया। यह पूरी वारदात परिसर में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि 4 साल का मासूम विग्नेश (पीली टी-शर्ट में) अन्य बच्चों के साथ सोसाइटी के बाहर खड़े एक ऑटो-रिक्शा में बैठकर खेल रहा था। इसी दौरान आरोपी संदीप पवार वहां पहुँचता है। संदीप की कुछ समय पहले विग्नेश के पिता से किसी छोटी सी बात पर कहासुनी हुई थी। इसी का बदला लेने के लिए उसने मासूम विग्नेश के पैर पकड़े और उसे बेरहमी से गाड़ी से बाहर खींच लिया।
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, आरोपी ने पहले बच्चे को हवा में उठाकर ज़मीन पर पटका। इसके बाद वह दौड़कर बिल्डिंग के अंदर गया और मासूम का सिर एक लोहे की रॉड पर दे मारा। हैवानियत यहीं नहीं रुकी, उसने दोबारा बच्चे को उठाकर ज़मीन पर पटक दिया। इस अचानक हुए हमले से मौके पर मौजूद अन्य बच्चे और लोग सन्न रह गए।
लहूलुहान हालत में विग्नेश को तुरंत मीरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे ICU में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, बच्चे के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।
पुलिस अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संदीप पवार को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग उठ रही है।
आज कल लोगों के अंदर ‘धैर्य’ तो खत्म ही हो गया है। छोटी सी बात को लोग अपनी ‘नाक’ का सवाल बना लेते हैं और फिर ई ‘अहंकार’ उन्हें हैवान बना देता है। पुलिस ने पकड़ तो लिया है, पर उस माँ-बाप के दिल पर क्या गुज़र रही होगी जिसका बच्चा अस्पताल में ज़िंदगी की जंग लड़ रहा है? वसई की ई घटना हमें सोचने पर मजबूर करती है कि हम अपने बच्चों को कैसा समाज दे रहे हैं। दुआ करे कि नन्हा विग्नेश जल्द ठीक हो जाए, और ऐसे दरिंदों को ऐसी सज़ा मिले कि दोबारा कोई मासूम की तरफ हाथ उठाने से पहले सौ बार सोचे!
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…