कुछ यु ही हस्ती मिटती नही हमारी: ‘वतन की मिट्टी के लिए लुटा दिया अपना पूरा “खानदान”: 1857 की क्रांति के वो 80 वर्षीय योद्धा, जिनके “ईमान” के आगे अंग्रेज भी कांप उठे; बहादुर शाह ज़फ़र के बलिदान की अनकही दास्तान!’

इतिहास का वो सच जो रोंगटे खड़े कर दे: 1857 की क्रांति के नायक बहादुर शाह ज़फ़र, जिन्होंने वतन की आज़ादी के लिए अपने बेटों के कटे सिर देखे। 'दमदमे में दम नहीं' कहने वाले अंग्रेजों को दिया था मुंहतोड़ जवाब। रंगून की मिट्टी में दफन उस बादशाह की कहानी, जिसे अपनी ज़मीन पर दो गज जगह नसीब न हुई। PNN24 की विशेष ऐतिहासिक रिपोर्ट।

तारिक आज़मी 

PNN24 News: अक्सर इतिहास के पन्नों को अपनी सुविधा के अनुसार पलटा जाता है, लेकिन कुछ बलिदान इतने महान होते हैं कि उन्हें वक्त की धूल भी नहीं धुंधला सकती। भारत की आज़ादी की पहली बड़ी लड़ाई (1857) के उस मंज़र को याद कीजिए, जब मेरठ से आए बागी सैनिकों ने एक 80 साल के बुजुर्ग को अपना नेता चुना। वह कोई और नहीं, मुगल साम्राज्य के आखिरी बादशाह बहादुर शाह ज़फ़र थे।

1. ईमान की जंग और कारतूस का वह सच

1857 की बगावत सिर्फ एक सैन्य विद्रोह नहीं था, वह ‘ईमान’ की रक्षा का संकल्प था। ‘एनफील्ड राइफल’ के उन कारतूसों ने, जिनमें गाय और सूअर की चर्बी का इस्तेमाल हुआ था, हिंदू और मुसलमान दोनों सैनिकों के धर्म पर चोट की थी। मेरठ से आए हिंदू सैनिकों ने जब लाल किले की प्राचीर पर दस्तक दी, तो उन्होंने ज़फ़र से गुहार लगाई— “हुजूर, अंग्रेजों ने हमारा धर्म भ्रष्ट कर दिया है, आप कमान संभालिये।” वह दिन १६वा रमजान था और 80 साल का बुज़ुर्ग शहंशाह रोज़े से तिलावत-ए-कुरआन कर रहा था, इस जईफी में भी उन्होंने आन्दोलन की कमान संभाल लिया क्योकि फिक्र रियाया की थी.

2. ज़फ़र का वह जवाब जिसने इतिहास बदल दिया

जब अंग्रेजों ने उन्हें कैद किया, तो मेजर हडसन ने उनकी बेबसी का मजाक उड़ाते हुए एक शेर पढ़ा:

“दमदमे में दम नहीं है, खैर मांगो जान की,
ऐ ज़फ़र ठंडी हुई अब तेग (तलवार) हिन्दुस्तान की।”

तब उस फकीर-नुमा बादशाह ने जो जवाब दिया, वह आज भी हर हिंदुस्तानी की रगों में जोश भर देता है:

“ग़ाज़ियों में बू रहेगी जब तलक ईमान की,
तख्त-ए-लंदन तक चलेगी तेग हिन्दुस्तान की!”

3. थाल में सजे बेटों के कटे सिर और रंगून की बेबसी

बहादुर शाह ज़फ़र की कुर्बानी का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि अंग्रेजों ने उनके शहजादों (बेटों) के कटे हुए सिर थाल में सजाकर उनके सामने पेश किए। ज़फ़र ने विचलित हुए बिना कहा— “तैमूर की औलाद ऐसे ही सुर्ख़रु (लाल चेहरे के साथ) होकर अपने बाप के सामने आया करती है।” अंत में उन्हें रंगून निर्वासित कर दिया गया, जहाँ एक गुमनाम मिट्टी में वह दफन हो गए। उन्हें अपनी ही सरज़मीं पर दफन होने के लिए ‘दो गज जगह’ नसीब नहीं हुई। आज जो व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी के प्रोफ़ेसर बने फिर रहे लोग यह कहते नहीं थकते कि ‘मुग़ल लुटेरे थे’, मगर बहादुर शाह ज़फर के योगदान को कैसे नज़रअंदाज़ कर सकते है?


📝 काका का नज़रिया: “बबुआ, आज़ादी की नींव में सिर्फ ईंट-गारा नहीं, बल्कि ज़फ़र जैसे बादशाहों के बेटों का खून भी लगा है!”

आज रात जब काका ने प्रधानमंत्री मोदी की रंगून वाली वो तस्वीर देखी, तो उनकी आँखों के किनारे नम हो गए। काका बोले: “बबुआ, लोग कहते हैं कि मुगल भारत को लूटकर ले गए, पर ज़रा उस बूढ़े बादशाह की तरफ देखो जिसने अपनी आज़ादी के लिए अपना पूरा खानदान कुर्बान कर दिया। जिस शख्स के पास कभी पूरा हिंदुस्तान था, उसे अपनी ज़मीन पर दो गज जगह तक नहीं मिली। पीएम मोदी का उनकी कब्र पर सिर झुकाना इस बात का सबूत है कि वतन के लिए दी गई कुर्बानी कभी ज़ाया नहीं जाती।”

मैंने पूछा— “काका, आज के दौर में इस इतिहास का क्या महत्व है?”

काका का जवाब: “बहुत महत्व है बबुआ! ज़फ़र ने हमें सिखाया कि जब बात मुल्क और ईमान की आए, तो उम्र मायने नहीं रखती। 80 साल की उम्र में उन्होंने अंग्रेजों की आँखों में आँखें डालकर बात की थी। आज जब हम आज़ाद हवा में सांस लेते हैं, तो हमें उन कटे हुए सिरों को नहीं भूलना चाहिए जो थाली में सजाकर पेश किए गए थे। ज़फ़र की शायरी और उनकी शहादत, दोनों ही हिंदुस्तान की साझा विरासत (गंगा-जमुनी तहजीब) का हिस्सा हैं। काशी की गलियों से हम तो यही कहेंगे— ‘इतिहास मिटाया जा सकता है, पर लहू के निशानों को कभी धोया नहीं जा सकता’।”

📊 बहादुर शाह ज़फ़र: शहादत का सफ़रनामा

विवरण ऐतिहासिक तथ्य
भूमिका 1857 की क्रांति के केंद्रीय नेतृत्वकर्ता
उम्र (1857 में) 80 वर्ष
बलिदान बेटों और पोतों की हत्या, मुगल साम्राज्य का अंत
निर्वासन रंगून (म्यांमार), ब्रिटिश द्वारा कैद
अंतिम इच्छा अपनी सरज़मीं (हिंदुस्तान) में दफन होना
प्रसिद्ध शेर “कितना है बदनसीब ‘ज़फ़र’ दफ्न के लिए, दो गज़ ज़मीन भी न मिली कू-ए-यार में।”

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *