उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड, बलिया (PNN24 News): उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में वन विभाग की टीम ने वन्य जीव तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। नगरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पांडे मैरिज हॉल के पास से संरक्षित वन्य जीव ‘गोह’ (Monitor Lizard) के अंगों की अवैध खरीद-फरोख्त करने वाले तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
वन रेंजर शशि कुमार के नेतृत्व में गठित टीम को सटीक सूचना मिली थी कि नगरा क्षेत्र में कुछ लोग प्रतिबंधित वन्य जीवों के अंगों की सौदेबाजी करने वाले हैं। इस सूचना पर सक्रिय होते हुए वन विभाग की टीम ने तत्काल छापेमारी की और मौके से तीन आरोपियों को रंगे हाथ दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से गोह के अंग बरामद हुए।
पकड़े गए तस्करों की पहचान निम्नलिखित रूप में हुई है:
वन रेंजर शशि कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं (2, 9, 39, 48ए, 49ए, 50 एवं 51) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
टीम के सदस्य: इस सफल कार्रवाई में रेंजर शशि कुमार के साथ दरोगा आनंद पांडे, आनंद द्विवेदी और निखिल कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…