उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड, बलिया (PNN24 News): उत्तर प्रदेश की योगी सरकार एक तरफ ‘सर्व शिक्षा अभियान’ के तहत करोड़ों रुपये खर्च कर गरीब बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश कर रही है, वहीं बलिया जिले के सीयर क्षेत्र में अधिकारी इस पर पलीता लगा रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय से सटे परिसर में रविवार को बच्चों को बांटे जाने वाले स्कूली बैग जलाए जाने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल रहा है।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जलते हुए कूड़े के बीच वे बैग पड़े हैं, जिन पर ‘शिक्षा का अधिकार’ लिखा हुआ है। हैरान करने वाली बात यह है कि बैग के साथ-साथ बच्चों के स्वास्थ्य के लिए दी जाने वाली सरकारी दवाइयां भी कूड़े के ढेर में फेंकी हुई मिलीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि ये बैग समय रहते गरीब बच्चों को बांट दिए गए होते, तो उनकी शिक्षा में मदद मिलती, लेकिन विभागीय उदासीनता ने इन्हें आग के हवाले कर दिया।
मामला तूल पकड़ते ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) मनीष कुमार सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में ऐसी घटना होना बेहद गंभीर और आश्चर्यजनक है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…