उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड, बलिया (PNN24 News): बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन के पास स्थित मधुबन ढाला पर गुरुवार सुबह एक ऑटो चालक की लापरवाही यात्रियों और राहगीरों पर भारी पड़ गई। तेज रफ़्तार ऑटो ने रेलवे क्रॉसिंग के फाटक संख्या 2 में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे फाटक क्षतिग्रस्त हो गया और क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई।
घटना सुबह लगभग 10:58 बजे की है। बेल्थरा रोड से मधुबन की ओर जा रहे ऑटो ने जैसे ही फाटक में टक्कर मारी, फाटक तकनीकी रूप से खराब हो गया। इसके चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों का लंबा रेला लग गया। भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच करीब 40 मिनट तक लोग जाम में जूझते रहे। सबसे ज्यादा परेशानी एक मरीज को ले जा रही एम्बुलेंस को हुई, जो जाम के कारण काफी देर तक वहीं फंसी रही।
घटना की सूचना पर आरपीएफ जवान प्रमोद कुमार तुरंत मौके पर पहुँचे। उन्होंने स्थिति को नियंत्रित किया और ऑटो चालक को हिरासत में ले लिया। फिलहाल फाटक को अस्थायी रूप से आवागमन के लिए खोल दिया गया है, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण इसके पूरी तरह मरम्मत के लिए मऊ से विशेषज्ञों की टीम और सामान मंगाया गया है। रेलवे विभाग के अनुसार, मिस्त्री के पहुँचते ही क्षतिग्रस्त हिस्से को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मधुबन ढाला पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। फाटक बंद होते ही धूप और गर्मी में राहगीरों का बुरा हाल हो जाता है। ग्रामीणों ने मांग की है कि लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई की जाए जो मिसाल बने, ताकि भविष्य में रेलवे की संपत्ति और जनता के समय का नुकसान न हो।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…