फारुख हुसैन
मोहम्मदी, खीरी (PNN24 News): जनपद खीरी की मोहम्मदी तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम बोधी खुर्द के एक मेधावी छात्र ने अपनी शैक्षणिक प्रतिभा से पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। बी.एम.डी.एस. (BMDS) इंटर कॉलेज में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में मोहम्मद फरहान को उनकी उत्कृष्ट सफलता के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
ग्राम बोधी खुर्द निवासी सईद अहमद और सुरैया बानो के पुत्र मोहम्मद फरहान ने कक्षा 7 की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है। फरहान ने कुल 1200 अंकों में से 959 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। ग्रामीण परिवेश की चुनौतियों के बावजूद 79.92 प्रतिशत अंक हासिल कर उन्होंने साबित कर दिया कि लक्ष्य के प्रति समर्पण हो तो सफलता निश्चित है।
विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य रतिराम गौतम ने छात्र को मेडल पहनाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने फरहान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा— “ग्रामीण परिवेश के बच्चों में अपार क्षमताएं होती हैं। फरहान की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए एक मिसाल है।” क्लास टीचर अंकित गौतम ने भी फरहान के अनुशासन और पढ़ाई के प्रति उनकी गंभीरता की जमकर सराहना की।
मेडल पाकर उत्साहित मोहम्मद फरहान ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन को दिया है। फरहान की इस सफलता से बोधी खुर्द गाँव में खुशी का माहौल है और ग्रामीण इसे क्षेत्र के लिए एक बड़ा गौरव मान रहे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…