फारुख हुसैन
पलिया-खीरी (PNN24 News): तराई के इलाकों में पारा 40 डिग्री के पार पहुँच चुका है, ऐसे में सुकून और ठंडक की तलाश कर रहे पर्यटकों के लिए पड़ोसी देश नेपाल से एक अच्छी खबर आई है। कैलाली जिले के खूबसूरत पहाड़ी क्षेत्र बुढ़ीतोला में आगामी 30 अप्रैल से ‘बुढ़ीतोला पर्यटन महोत्सव 2083’ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। रविवार को पलिया-भीरा मार्ग स्थित माँ राज रानी होटल में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान नेपाल से आए प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय पर्यटकों को इस महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
महोत्सव के संयोजक हरिदत्त भट्टराई ने बताया कि जब मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी पड़ती है, तब भी बुढ़ीतोला का तापमान 30-32 डिग्री के बीच रहता है, जो पर्यटकों को एसी जैसी ठंडक का अहसास कराता है। आयोजक मंडल ने इस बार नारा दिया है— “गर्मी से बेहाल, चलो बुढ़ीतोला नेपाल”। यह महोत्सव 30 अप्रैल से 6 मई तक चलेगा।
पर्यटकों के लिए पलिया से बुढ़ीतोला पहुँचना बेहद आसान है। अतरिया बाजार से महज 24 किलोमीटर और गोदावरी गंगा से 17 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह क्षेत्र पहाड़ी रास्तों के रोमांच से भरा है। यहाँ पर्यटकों के लिए:
प्रेस वार्ता के दौरान रेवंत ढोला, पुष्पराज जोशी, भरत विक्रम शाह और माधव भट्ट ने भरोसा दिलाया कि भारतीय पर्यटकों की सुरक्षा के लिए नेपाल प्रशासन और आयोजन समिति पूरी तरह मुस्तैद है। वरिष्ठ पत्रकार विश्व कांत त्रिपाठी के संचालन में हुई इस वार्ता में पलिया के स्थानीय पत्रकारों ने भी हिस्सा लिया और इस आयोजन को दोनों देशों के बीच ‘रोटी-बेटी’ के साथ-साथ ‘पर्यटन’ के रिश्तों को भी मज़बूत करने वाला बताया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…