फारुख हुसैन
पलिया-खीरी (PNN24 News): उत्तर प्रदेश के सुप्रसिद्ध दुधवा टाइगर रिजर्व में इन दिनों पड़ रही प्रचंड गर्मी ने वन्य जीवों के व्यवहार में बदलाव ला दिया है। प्यास बुझाने और शरीर को ठंडा रखने के लिए जानवर जलाशयों की ओर रुख कर रहे हैं। इसी बीच दुधवा से एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसने पर्यटकों और वन्यजीव प्रेमियों को रोमांचित कर दिया है। वीडियो में जंगल के दो सबसे शक्तिशाली जीवों—बाघ और हाथी—का आमना-सामना होते हुए देखा जा सकता है।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो करीब तीन-चार दिन पुराना है। जंगल सफारी के दौरान गाइड राजू और उनके ड्राइवर साथी पर्यटकों को लेकर वाटर होल के पास पहुँचे थे। वहाँ हाथियों का एक बड़ा झुंड पानी में अठखेलियां कर रहा था और खुद को ठंडा रख रहा था। इसी बीच, प्यास से बेहाल एक टाइगर भी उसी वाटर होल की ओर पानी पीने के लिए बढ़ा।
जैसे ही टाइगर हाथियों के करीब पहुँचा, हाथियों के झुंड को उसकी मौजूदगी रास नहीं आई। अपनी टेरिटरी और सुरक्षा को लेकर सतर्क एक हाथी ने तुरंत आक्रामक रुख अख्तियार किया और चिंघाड़ते हुए टाइगर की ओर दौड़ लगा दी। आमतौर पर जंगल में किसी से न डरने वाला ‘जंगल का राजा’ हाथियों की विशाल संख्या और उनके कड़े तेवर देखकर चुपचाप पीछे हट गया और वहां से खिसक लेने में ही अपनी भलाई समझी।
सफारी पर निकले पर्यटकों ने इस दुर्लभ नज़ारे को अपने कैमरों में कैद कर लिया। गर्मी के मौसम में वाटर होल्स पर जानवरों का जमघट लगना आम है, लेकिन इस तरह दो शिकारी और शाकाहारी दिग्गजों का टकराव विरल ही देखने को मिलता है। गाइड राजू के अनुसार, दुधवा में इस समय वन्य जीवों की सक्रियता काफी बढ़ गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…