मो0 सलीम
PNN24 News: मध्य-पूर्व में तनाव के बीच ईरान ने एक सनसनीखेज दावा किया है। ईरान के मुताबिक, उसके युद्धपोत और लड़ाकू विमानों ने सामरिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज़ स्ट्रेट (Strait of Hormuz) से एक अमेरिकी युद्धपोत (Warship) को कड़ी चेतावनी देकर पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। इस घटना का एक वीडियो नजफ़ में स्थित ईरानी कॉन्सुलेट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर साझा किया है।
नजफ़ में ईरानी कॉन्सुलेट द्वारा शेयर किए गए वीडियो में ईरान की सरकारी ‘प्रेस टीवी’ का फुटेज दिखाया गया है। वीडियो में ईरानी नौसेना की ओर से दी जा रही रेडियो चेतावनी साफ सुनी जा सकती है:
वीडियो में दिख रहा है कि अमेरिकी वॉरशिप की ओर से संदेश आता है कि वे “अंतरराष्ट्रीय कानूनों के तहत इलाके से गुजर रहे हैं।” हालांकि, ईरान ने इसे ‘अंतिम चेतावनी’ बताते हुए तीन बार दोहराया, जिसके बाद अमेरिकी युद्धपोत दूर जाता हुआ दिखाई दिया। ईरानी कॉन्सुलेट ने पोस्ट में लिखा— “दुश्मन ने 40 दिन पहले हमारी नौसेना को नष्ट करने का दावा किया था, लेकिन यह वीडियो हकीकत बयां कर रहा है। ईरान का क्रोध वास्तव में भयानक है।”
हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह वीडियो किस दिन का है, लेकिन शनिवार को भी ईरान ने इसी तरह की एक घटना का दावा किया था। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब पाकिस्तान में चल रही शांति वार्ता बेनतीजा रही है और होर्मुज़ स्ट्रेट को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनातनी चरम पर है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…