रेयाज़ अहमद
मुहम्मदाबाद, गाजीपुर (PNN24 News): जनपद के मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत हाट पुल के पास रविवार सुबह करीब 8:30 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना ने सबको झकझोर दिया। बलिया की ओर से आ रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की रोडवेज बस और सामने से आ रहे एक अनियंत्रित डंपर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला शीशा चकनाचूर हो गया और साइड का हिस्सा बुरी तरह पिचक गया।
हादसे के वक्त बस में दर्जनों यात्री सवार थे। टक्कर लगते ही बस के अंदर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि टक्कर साइड से हुई, जिससे बस पलटने से बच गई और सभी यात्री सुरक्षित रहे। हालांकि, बस चालक को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डंपर चालक बेहद तेज रफ्तार में था और मोड़ के पास लापरवाही बरतने के कारण यह हादसा हुआ।
हाट पुल और उसके आसपास के इलाकों में आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं ने स्थानीय लोगों में रोष पैदा कर दिया है। लोगों की मांग है कि ओवरस्पीडिंग करने वाले डंपरों और ट्रकों पर नकेल कसी जाए ताकि निर्दोष यात्रियों की जान सुरक्षित रह सके।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…