बिल्थरारोड: भीषण आग की चपेट में आईं दो गुमटियां, सिलेंडर फटने से इलाके में मचा हड़कंप

बलिया के बिल्थरारोड में शुक्रवार देर रात दो अंडा रोल की गुमटियों में भीषण आग लग गई। सिलेंडर फटने के धमाकों से क्षेत्र में दहशत फैल गई और दोनों दुकानदारों का सारा सामान जलकर राख हो गया।

उमेश गुप्ता 

बिल्थरारोड (बलिया): उभांव थाना क्षेत्र के करनी चट्टी पर शुक्रवार की देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अज्ञात कारणों से लगी आग ने दो गुमटियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते लाखों का सामान जलकर राख हो गया। इस दौरान गुमटियों में रखे गैस सिलेंडरों के फटने से हुए जोरदार धमाकों ने स्थानीय निवासियों को दहशत में डाल दिया।

घटना का विवरण

जानकारी के मुताबिक, करनी चट्टी पर सत्येंद्र वर्मा अपनी अंडा रोल की गुमटी चलाते हैं। शुक्रवार को भी वह प्रतिदिन की तरह शाम को दुकान बढ़ाकर घर चले गए थे। रात करीब 2 बजे अचानक उनकी गुमटी से आग की लपटें उठने लगीं। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, गुमटी में रखा गैस सिलेंडर एक तेज धमाके के साथ फट गया।

दूसरी गुमटी भी आई चपेट में

सत्येंद्र की गुमटी से उठी आग की चिंगारियों ने पास ही स्थित गोविंद वर्मा की अंडा रोल की गुमटी को भी अपनी जद में ले लिया। वहां रखे सिलेंडर में भी विस्फोट होने से आग ने और विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने भारी मशक्कत कर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक दोनों गुमटियां और उनमें रखा सारा सामान जलकर पूरी तरह खाक हो चुका था।

भारी आर्थिक नुकसान

इस अग्निकांड में दोनों दुकानदारों की रोजी-रोटी का साधन छिन गया है। पीड़ितों के अनुसार, दुकान में रखा कच्चा माल, बर्तन और फर्नीचर पूरी तरह नष्ट हो गया है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक क्षति हुई है। घटना के बाद से पीड़ित दुकानदारों का परिवार सदमे में है।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *