उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड, बलिया (PNN24 News): उभांव थाना क्षेत्र के हल्दीरामपुर (छपिया टोला) में आए भीषण अग्निकांड ने जहाँ 75 परिवारों के आशियाने और सपनों को राख कर दिया, वहीं अब समाज के सजग प्रहरी उनकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम सभा बासपार बहोरवां के युवा समाजसेवी एवं प्रधान पद के भावी प्रत्याशी हिंमाशू उर्फ सनी चौरसिया ने पीड़ितों के आंसू पोंछते हुए राहत कार्य में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई।
शुक्रवार को सनी चौरसिया अपनी टीम के साथ प्रभावित क्षेत्र में पहुँचे और प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई। वितरण की गई किट में सिर्फ पेट भरने का सामान ही नहीं, बल्कि स्वच्छता का भी ध्यान रखा गया था।
आग की भयावहता के कारण इन परिवारों के पास न तो खाने को अनाज बचा था और न ही रहने को छत। खुले आसमान के नीचे रात गुजार रहे पीड़ितों के लिए सनी चौरसिया की यह पहल किसी बड़े संबल से कम नहीं है। सामग्री प्राप्त कर बुजुर्गों और महिलाओं ने उन्हें दुआएं देते हुए कहा कि संकट के समय में इस तरह का साथ मिलना ही सच्ची इंसानियत है।
इस राहत कार्य में सनी चौरसिया के साथ अभिनव सिंह, अंबिका, संदीप, प्रिंस, पिंटू, अमलेश, अभय सहित दर्जनों युवाओं की टोली सक्रिय रही। क्षेत्र के लोगों ने सनी चौरसिया के इस निस्वार्थ प्रयास की व्यापक सराहना की है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…