उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड, बलिया (PNN24 News): बलिया पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0’ के तहत उभांव थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे दो एनबीडब्ल्यू (गैर-जमानती वारंट) वारंटी अभियुक्तों को उनके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार को उभांव थाने की उपनिरीक्षक किरन यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र भ्रमण और प्रार्थना पत्रों की जांच में निकली थीं। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम न्यायालय बेल्थरा रोड द्वारा मु.नं. 5701/12 (सरकार बनाम शिवनाथ) में जारी एनबीडब्ल्यू वारंट के आरोपी घर पर मौजूद हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और दोनों को धर दबोचा।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार है:
इस सफल गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक किरन यादव और कांस्टेबल मुकेश यादव की मुख्य भूमिका रही। प्रभारी निरीक्षक उभांव दिनेश कुमार पाठक के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों और वारंटियों पर शिकंजा कस रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…