आदिल अहमद
लखनऊ (PNN24 News): उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को कोलकाता पहुंचे, जहां उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए अखिलेश यादव ने चुनावी निष्पक्षता और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कार्यप्रणाली पर तीखे प्रहार किए।
अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी की पिछली जीत को याद करते हुए कहा कि जब चुनाव निष्पक्ष हुए थे, तब दीदी मुख्यमंत्री बनी थीं। लेकिन इस बार के चुनावों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा:
अखिलेश यादव ने एक प्रचलित कहावत का हवाला देते हुए भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि पहले कहा जाता था कि ‘जो बंगाल आज करता है, देश वो कल करता है’, लेकिन इस बार मामला उल्टा रहा। उनके अनुसार, भाजपा ने उत्तर प्रदेश में जो ‘बेईमानी’ की, वह एक ट्रायल था, जिससे सीखकर उन्होंने पूरा चुनाव लूट लिया।
गौरतलब है कि 4 मई 2026 को आए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों ने सबको चौंका दिया था। इस चुनाव में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) मात्र 80 सीटों पर सिमटकर रह गई, जिसके बाद से ही विपक्षी खेमा लगातार चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…