शफी उस्मानी
लखनऊ/वाराणसी (PNN24 News): उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर अभी से बिसात बिछनी शुरू हो गई है। इसी क्रम में वाराणसी की राजनीति को लेकर देश के सबसे बड़े सूबे की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर आ रही है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज लखनऊ में वाराणसी (उत्तरी) की पूर्व विधायक व दिवंगत विधायक अब्दुल कलाम की पत्नी राबिया कलाम ने अपने पुत्र जीशान कलाम के साथ शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद से ही पूर्वांचल, विशेषकर वाराणसी की सियासत में राजनैतिक अटकलों और सुगबुगाहटों का दौर बेहद गर्म हो गया है।
PNN24 को मिली पुख्ता जानकारी के अनुसार, इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान राबिया कलाम और जीशान कलाम ने सपा मुखिया के सामने वाराणसी शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानीय मुद्दों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से रखा।
इस राजनैतिक मुलाकात के फौरन बाद पार्टी के भीतर और बाहर कयासों का बाजार गर्म है। समाजवादी पार्टी के अंदरूनी सूत्रों की मानें तो वाराणसी (उत्तरी) विधानसभा सीट से साल 2027 के चुनाव हेतु उम्मीदवारी के लिए अब एक नया और मजबूत नाम जुड़ गया है, जो बतौर जीशान कलाम हो सकता है।
फिलहाल यह तमाम बातें राजनैतिक अटकलें और कयासबाजी का हिस्सा हैं, क्योंकि चुनाव में अभी वक्त है और जैसा कि कहा जाता है कि ‘अभी गंगा में बहुत पानी बहना बाकी है।’ लेकिन समाजवादी पार्टी के अंदर खाने से छनकर आ रही खबरों पर गौर करें, तो वाराणसी के अन्य विधानसभा क्षेत्रों को लेकर पार्टी की रणनीति काफी आगे बढ़ चुकी है।
सूत्रों के मुताबिक:
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…