उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड, बलिया (PNN24 News): उभांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेल्थरारोड-नगरा राजमार्ग पर बुधवार दोपहर एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। अवाया ग्राम के पास एक तेज रफ्तार कार (संख्या 26 बीएच2987सी), ई-रिक्शा और बाइक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में एक महिला की जान चली गई, जबकि लगभग 12 लोग घायल हो गए हैं।
हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एम्बुलेंस के जरिए सीएचसी सीयर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 9 लोगों में से 7 को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। प्रमुख घायलों में शामिल हैं:
पंकज (40 वर्ष), धनन्जय कन्नौजिया (35 वर्ष), गिरिजा देवी (45 वर्ष), राजाराम (45 वर्ष), संगीता यादव (18 वर्ष), ज्योति (20 वर्ष), विमली देवी (45 वर्ष), चांदनी (35 वर्ष) और रेनू देवी (33 वर्ष)।
हादसे की सूचना मिलते ही उभांव थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार पाठक भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सड़क पर लगे लंबे जाम को खुलवाकर यातायात सुगम कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…